Move to Jagran APP

UP Panchayat Election 2021: जिला पंचायत, प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस- प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार

UP Panchayat Election 2021 न्याय पंचायतों में पहुंचने के लिए कांग्रेस ने गांवा-गांव पहुंचकर बैठक करना शुरू किया। इन न्याय पंचायतों में अध्यक्षों का चयन कर उन्हें संगठन विस्तार का काम दिया जा रहा है। प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 07:21 AM (IST)
UP Panchayat Election 2021: जिला पंचायत, प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस- प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार
कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा। - फाइल फोटो

गोरखपुर, दुर्गेश त्रिपाठी। पंचायत चुनाव में दमदारी दिखाने के लिए कांग्रेस बेताब है। न्याय पंचायत स्तर पर संगठन के विस्तार के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पूर्वांचल के दौरे पर आने के संकेत दिए हैं। प्रियंका गांधी न्याय पंचायत अध्यक्षों से मुलाकात कर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगी। प्रियंका गांधी के संभावित दौरे को देखते हुए कांग्रेसियों ने संगठन विस्तार को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

वर्षों से प्रदेश की सत्ता का स्वाद चखने के लिए कांग्रेस जी-जान लगा रही है। पार्टी के जोर लगाने के बाद भी सत्ता काफी दूर है। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी खोई जमीन वापस पाने की कवायद शुरू की। पिछले साल से कांग्रेसियों ने नई रणनीति के तहत गांवों तक संगठन को फिर से जिंदा करने की शुरुआत की।

186 न्याय पंचायतों में हो रहा गठन

जिले के 186 न्याय पंचायतों में पहुंचने के लिए कांग्रेस ने गांवा-गांव पहुंचकर बैठक करना शुरू किया। इन न्याय पंचायतों में अध्यक्षों का चयन कर उन्हें संगठन विस्तार का काम दिया जा रहा है। न्याय पंचायत अध्यक्षों को पांच से दस गांवों ग्राम सभा अध्यक्षों का चयन करना है। जिले के पदाधिकारी न्याय पंचायत अध्यक्षों के संपर्क में रहेंगे और समय-समय पर गांवों में जाकर सीधे लोगों से बात करेंगे।

वर्चुअल बैठक कर रही हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी वाराणसी में फिलहाल वर्चुअल बैठक में न्याय पंचायतों के अध्यक्ष और ग्रामीणों से बात कर रही हैं। वह कांग्रेस की नीतियों के बारे में अपने अध्यक्षों से बात कर रही हैं और ग्रामीणों को कांग्रेस की भविष्य की योजनाओं के बारे में बता रही हैं।

जिला पंचायत और प्रधान के चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी

कांग्रेस ने जिला पंचायत और ग्राम प्रधान के चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। हालांकि पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी नहीं खड़ी करेगी लेकिन संगठन की ओर से चुने गए प्रत्याशियों को पार्टी के नाम के साथ चुनाव लडऩे की अनुमति देगी। पार्टी का मानना है कि इससे गांवों में कांग्रेस की पैठ और मजबूत होगी, विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने वर्चुअल बैठक शुरू कर दी है। वह फरवरी महीने में पूर्वांचल के दौरे पर आ सकती हैं। न्याय पंचायतों के गठन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वर्चुअल बैठक के लिए भी तैयारी की जा रही है।

- निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.