कांगेस नेताओं ने कहा-सेवा दल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्वपूर्ण पद
भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस सेवा दल की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पद मिलेगा।
गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि संगठन में जो निष्ठावान कार्यकर्ता हैं उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद देकर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सेवा दल के ट्रेनिंग कैंप भी लगाए जाएंगे। काग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की हरसंभव मदद की जाएगी। इसका बिगुल गोरखपुर की सरजमीं से बज चुका है। ट्रेनिंग कैंप केमाध्यम से सेवादल को हर स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश काग्रेस सेवा दल पूर्वी जोन के तत्वावधान में हरिओम नगर स्थित एक लॉन में आयोजित सेवा दल प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जो भी अड़चनें आएंगी। उसको हर हाल में दूर किया जाएगा। खासकर युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षित कर सेवादल की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को सेवादल में जोड़ने की आवश्यकता है। साथ ही दल के जो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी निष्क्रिय हो चुके हैं उनके स्थान पर नए लोगों का चयन किया जाए। सम्मेलन को पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. वजाहत करीम, पूर्वी जोन अध्यक्ष सतीशचंद बिंद, पूर्वी जोन महिला अध्यक्ष मीनू सिंह, प्रदेश सचिव नवीन श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़ एवं अन्य मण्डलों के अध्यक्षगण, सेवा दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहें। संचालन सेवा दल केमुख्य संघटक रामअवतार गौड़ ने किया। सम्मेलन में पूर्वी जोन यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हिमाशुधर द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र चंद, हरिश्चंद्र अग्रहरी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप निषाद, विजय नरायण पाठक, दयाशकर सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, महेंद्रनाथ मिश्र, गोपाल शाही, अरविंद रावत, तेजपाल सिंह, रामशब्द ओझा, आशीष सिंह, वाहिद अंसारी, जय चतुर्वेदी, नासिर मुन्ना, कमलेश दूबे, दिलीप शुक्ला, अरुण चौबे, सैय्यद मुमताज, प्रेमबहादुर गौतम, निठुरी सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप