Move to Jagran APP

Panchayat Elections: कांग्रेस को आठ सीटों पर खोजे नहीं मिले प्रत्याशी, बसपा ने जारी की चौथी सूची

Panchayat Elections गोरखपुर जिले के 68 वार्डों में से 60 में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार रात जिला पंचायत सदस्य के 50 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की थी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 12:34 PM (IST)
Panchayat Elections: कांग्रेस को आठ सीटों पर खोजे नहीं मिले प्रत्याशी, बसपा ने जारी की चौथी सूची
पंचायत चुनाव में गोरखपुर में कांग्रेस को प्रत्‍याशी खोजे नहीं मिल रहे हैं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कांग्रेस को आठ वार्डों के लिए प्रत्याशी नहीं मिले। जिले के 68 वार्डों में से 60 में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार रात जिला पंचायत सदस्य के 50 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की थी। रविवार सुबह कांग्रेस ने 10 और प्रत्याशियों का नाम तय किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस गांवों में तेजी से वापसी कर रही है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि आठ वार्डों के लिए प्रत्याशी नहीं मिले। 60 वार्डों में कांग्रेस दमदारी से चुनाव लड़ रही है।

loksabha election banner

बसपा ने जारी की चौथी सूची

बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए समर्थित प्रत्याशियों की चौथी सूची रविवार को जारी की। चौथी सूची में कुल 21 नाम है। पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने सूची जारी करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा समॢथत जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार ही पार्टी का झंडा, बैनर व पोस्टर के लिए अधिकृत होंगे। अन्य किसी व्यक्ति द्वारा पार्टी का झंडा, बैनर व पोस्टर लगाने पर उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वार्ड नंबर         प्रत्याशी का नाम

40               गायत्री देवी

39               विश्वजीत सिंह

33              शैलेष देवी

45               नरेश कुमार

51               योगेंद्र बौद्ध

26                सोनू सिंह

48                राजकुमार निषाद

47               रामदरश विद्यार्थी

58                वीरेंद्र चौरसिया

56                हरगोविंद निषाद

55               श्रवण राय

49               विजय यादव

62              लालजी भारती

44              मन्नू लाल

24             आकाश निषाद

65              गाजी निषाद

52             रेखा देवी

63            सुरेश निषाद

04            सुमन सिंह

13             रामगति निषाद

20             पंकज मिश्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.