Move to Jagran APP

कांग्रेस की जिलाध्‍यक्ष ने कहा-पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया Gorakhpur News

जिलाध्‍यक्ष होने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंची निर्मला पासवान का सोमवार को कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसी सुबह 10 बजे ही गोलघर स्थित इंदिरा तिराहे पर एकत्र हो गए थे

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:00 PM (IST)
कांग्रेस की जिलाध्‍यक्ष ने कहा-पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया Gorakhpur News
कांग्रेस की जिलाध्‍यक्ष ने कहा-पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया है, इसलिए पार्टी को सभी कांग्रेसजन को मिलकर मजबूत करना होगा। ताकि वर्ष 2022 के विधान सभाओं में पूर्ण बहुमत हासिल किया जा सके।

loksabha election banner

जिलाध्‍यक्ष होने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंची निर्मला पासवान का सोमवार को कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसी सुबह 10 बजे ही गोलघर स्थित इंदिरा तिराहे पर एकत्र हो गए थे। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, गोलघर स्थित इंदिरा गांधी व वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं उन्हीं के भरोसे 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

 जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी तारामंडल स्थित एक मैरेज हाल में जुटे। वहां पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए पार्टी की कमान सौंपी है। ऐसे में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आम जनता के बीच में जाना होगा। साथ ही पार्टी द्वारा कराए विकास कार्यों से भी जनता को अवगत कराना होगा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी जाति-धर्म के लोगों के साथ मिलकर काम करती है। कांग्रेस पार्टी ही सभी के हित को ध्‍यान में रखती है। यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश और प्रदेश का ठीक से विकास हो रहा था। अब हमें ऐसे कार्य करने है जिससे एक बार कांग्रेस पुन: सत्‍ता में आए। स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश राम त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, विजय नारायण पाठक, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, डा.प्रदीप पांडेय, दिलीप निषाद, जीतेंद्र पांडेय, अवधेश मणि, स्नेहलता, प्रेमलता, गोरखलाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.