Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021: कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला; भाजपा-सपा का 19-19 सीटों पर जीत का दावा
Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021 गोरखपुर में जिला पंचायत की 68 सीटों पर कांग्रेस को 60 प्रत्याशी ही मिल सके थे। इसमें भी कोई प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सका। भाजपा व समाजवादी पार्टी ने 19-19 सीटों पर जीत का दावा किया है।
गोरखपुर, जेएनएन। जिला पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी का जिले में कोई भी प्रत्याशी नहीं जीत सका। हालांकि पार्टी के नेता कई जगहों पर नंबर दो की स्थिति में पहुंचने पर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
कांग्रेस को नहीं मिले प्रत्याशी
जिला पंचायत की जिले की 68 सीटों पर कांग्रेस को 60 प्रत्याशी ही मिल सके थे। तीन अप्रैल को जारी सूची में सिर्फ 50 प्रत्याशियों का ही नाम शामिल किया गया था। पार्टी का दावा था कि बाद में भी कई लोग पार्टी से जुड़े कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि पार्टी ने बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा है। भले ही हमें जीत न मिली हो लेकिन मतदाताओं का हमारे ऊपर भरोसा बढ़ रहा है।
भाजपा व सपा ने किया जीत का दावा
भाजपा व सपा ने 19-19 उम्मीदवारों के जीत का दावा किया है। इसमें कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जिन्हें पाटियों ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था और न ही उन वार्डों में कोई प्रत्याशी ही खड़ा किया था। बसपा की ओर से तीन सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा था। कांग्रेस की ओर से कोई दावा नहीं आया। जिले में कई युवा प्रत्याशियों ने जिला पंचायत के चुनाव में बढ़त बनाई थी, इनमें से कई निर्दल चुनाव लड़े थे। कुछ प्रत्याशी उच्च शिक्षित भी हैं।
समाजवादी पार्टी का दावा
समाजवादी पार्टी ने एक लिस्ट जारी कर दावा किया कि उसके 19 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पार्टी ने वार्डवार जीत का दावा करते हुए अपने प्रत्याशियों का नाम भी बताया है।
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी जीते प्रत्याशियों की सूची
वार्ड संख्या 3: सुनील यादव
वार्ड संख्या 6: रामजीत यादव
वार्ड संख्या 11: संगीता पासवान
वार्ड संख्या 13: पन्ने लाल यादव
वार्ड संख्या 14: दीप नारायण यादव
वार्ड संख्या 16: धर्मेंद्र यादव
वार्ड संख्या 17: रेनू यादव
वार्ड संख्या 18: रेनू निषाद
वार्ड संख्या 21: बलवंत निषाद
वार्ड संख्या 23: प्रेम लता यादव
वार्ड संख्या 42: अवध नारायण यादव
वार्ड संख्या 45: देव शरण
वार्ड संख्या 46: आलोक गुप्ता
वार्ड संख्या 47: जितेंद्र यादव
वार्ड संख्या 48: दुर्गेश यादव
वार्ड संख्या 50: जवाहर लाल
वार्ड संख्या 52: पिंकी देवी
वार्ड संख्या 64 उर्मिला देवी
वार्ड संख्या 65: कुसुम देवी (सपा के पूर्व जिला महासचिव मनुरोजन यादव की चाची है,मनुरोजन यादव इस सीट पर जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं उनकी पत्नी गीतांजलि यादव पिछली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं!यानि मनुरोजन यादव का परिवार लगातार तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है
जीत की खुशी मनाएं पर दायित्व भी याद रखें: रवि किशन
उधर, सांसद रवि किशन ने पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन को सहयोग देने के लिए भी सभी प्रत्याशियों के प्रति आभार भी ज्ञापित किया। सांसद ने कहा कि सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत की खुशी मनानी चाहिए लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी जिम्मेदारी अब काफी बढ़ गई है। सभी विजयी प्रत्याशियों को गांव, क्षेत्र व जिले के विकास का संकल्प लेना होगा और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा।