देवरिया में नामांकन पत्र हासिल करने के लिए कलेक्ट्रेट में धक्का-मुक्की
देसही देवरिया में ग्राम प्रधान पद के लिए 109 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 85 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 63 नामांकन पत्र बिके।
देवरिया: पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जारी है। ब्लाक मुख्यालयों पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष गेट पर नामांकन पत्र हासिल करने के लिए दावेदारों में धक्का-मुक्की होती रही। नामांकन पत्र हासिल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को 83 नामांकन पत्र बिके।
गौरीबाजार में ग्राम प्रधान पद के लिए 155, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 110, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार, बरहज में ग्राम प्रधान पद के लिए 100, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 58, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 52, देसही देवरिया में ग्राम प्रधान पद के लिए 109, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 85, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 63 नामांकन पत्र बिके।
रुद्रपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 138, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 90, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 45, भाटपाररानी में ग्राम प्रधान पद के लिए 165, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 117, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 35 नामांकन पत्र बिके। बनकटा में ग्राम प्रधान पद के लिए 155, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 106 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 55 नामांकन पत्र बिके। बैतालपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 193, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 122, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 97 नामांकन पत्र बिके। देवरिया सदर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए अबतक कुल 482, बीडीसी के 284 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 98 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। अदेय अन्य प्रमाण पत्रों का प्रबंध नहीं होने पर किया प्रदर्शन
बरहज ब्लाक परिसर में अदेय प्रमाण पत्रों के लिए समुचित प्रबंध नहीं होने पर दावेदारों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले लोग ब्लाक मुख्यालय पर आए थे। अदेय प्रमाण पत्र, जमानत राशि जमा करने आदि का प्रबंध नहीं होने पर परेशान रहे। नाराज लोगों ने अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संजय पासवान ने नामांकन पत्रों की बिक्री, अदेय प्रमाण पत्रों को बनवाने का उचित प्रबंध नहीं होने का आरोप लगाया। इससे लोग इधर उधर भटकने को विवश हैं। इस दौरान मनीष गोंड़, राजकुमार, बेचू प्रसाद, राम सरीखा, विश्वंभर सिंह,गुड्डू, राजपति मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
गौरीबाजार क्षेत्र में मतगणना केंद्र व रवानगी स्थल बनाए गए श्रीभगवान दत्त महिला महाविद्यालय ककवल का निर्वाचन अधिकारी एआर सहकारिता सुरेंद्र मौर्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के बाद मतपेटिका रखने के लिए स्ट्रांग रूम, आरओ कक्ष बनाने व मतगणना टेबल के बारे में खाका तैयार किया। उन्होंने महाविद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग को ठीक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पीडी/प्रभारी बीडीओ संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।