Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी मकर संक्रांति व खिचड़ी पर्व की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा देश के हर क्षेत्र में संक्रांति को विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृति एकता का प्रतीक है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 12:52 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी मकर संक्रांति व खिचड़ी पर्व की बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी मकर संक्रांति व खिचड़ी पर्व की बधाई

गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को मकर संक्रांति व खिचड़ी पर्व की बधाई दी है। वह कल से गोरखपुर प्रवास पर हैं। कल यहां के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिचड़ी चढाएंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश के हर क्षेत्र में संक्रांति को विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृति एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश में कहा कि इस वर्ष मकर संक्रांति इसलिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार इस पर्व से ही विश्व का विशालतम आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समागम प्रयागराज कुंभ 2019 प्रारम्भ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में मकर संक्रांति विभिन्न रूप में मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। हमेशा से उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक है। यह सर्व विदित है कि प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतना एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होती है। पूरे भारतवर्ष में इस अवसर पर लोग विविध रूप में सूर्य देव की उपासना करते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.