Move to Jagran APP

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर को दी 519.8 करोड़ की सौगात, कई योजनाओं का क‍िया लोकार्पण व श‍िलान्‍यास

CM Yogi Adityanath in Gorakhpur सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को 564 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ तीसरी बार नगर निगम में आए। उन्होंने 23.45 करोड़ रुपये की लागत से बने सदन भवन का लोकार्पण किया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 07:19 PM (IST)
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर को दी 519.8 करोड़ की सौगात, कई योजनाओं का क‍िया लोकार्पण व श‍िलान्‍यास
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। CM Yogi Adityanath in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम नगर निगम परिसर में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ को नमन कर शहर को 519.80 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। 360 करोड़ 45 लाख रुपये की 154 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास और 159 करोड़ 37 लाख रुपये की 109 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ तीसरी बार नगर निगम में आए। उन्होंने 23.45 करोड़ रुपये की लागत से बने सदन भवन का लोकार्पण किया। 16 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री ने सदन भवन का शिलान्यास किया था।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शास्त्री चौक पर 15 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इसके बाद वह नगर निगम परिसर में पहुंचे। यहां अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण कर सदन भवन का लोकार्पण किया। सदन भवन का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने सदन भवन में बने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने नगर निगम के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया। इसके साथ ही लालडिग्गी स्थित दृष्टिबाधित विद्यालय के बच्चों को क्रिकेट किट व ट्रैक सूट दिया। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों व सुपरवाइजरों की 15 मेधावी बेटियों को लैपटाप दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थियों को चाबी देने के बाद मुख्यमंत्री पथ विक्रेताओं को पुरस्कृत दी और और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जैसे ही विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, वाराणसी से आए कलाकारों ने शंख और डमरू बजाना शुरू किया।

बारिश के कारण हुई असुविधा : नगर निगम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां मंगलवार रात तक पूरी हो गई थीं लेकिन देर रात अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण दिक्कत हुई। पांडाल भीग गए। अफसरों और कर्मचारियों ने काफी प्रयास कर व्यवस्था को फिर से दुरुस्त कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम की बुकलेट का विमोचन किया। बुकलेट में शहर की पूरी विकास यात्रा है। बुकलेट प्रकाशन के लिए मुख्यमंत्री ने महापौर सीताराम जायसवाल को बधाई दी। नगर निगम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच को गोरखनाथ मंदिर जैसा रूप दिया गया।

इन प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास

  • योजना का नाम                     बजट

  • सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट       2840.16
  • सीवर लाइन का कार्य               22385.75
  • रामगढ़ताल का सुंदरीकरण       3541.67
  • स्मार्ट मल्टीलेवल पार्किंग           4984.78
  • एफएसएसएम मोबाइल वाहन    640.00
  • नाली, नाला व सड़क निर्माण      2567.66
  • नोट: बजट लाख रुपये में

इन प्रमुख कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • योजना का नाम                   बजट

  • सदन भवन                           2345.00
  • महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा      40.00
  • आइटीएमएस                        5025.00
  • डूडा की ओर से सड़क निर्माण  2223.00
  • पाइप लाइन विस्तार                5056.38
  • सड़क व नाली निर्माण             1188.00
  • नोट : बजट लाख रुपये में

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.