Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं से बोले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा सरकार में विकास का माडल बना उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की भी चर्चा की और कहा कि तीसरी लहर को भी नियंत्रित कर लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में सेवा ही संगठन के भाव के साथ जिस तरह से जनसेवा की वह सभी के लिए मिसाल है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 11:06 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 05:46 PM (IST)
कार्यकर्ताओं से बोले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा सरकार में विकास का माडल बना उत्तर प्रदेश
कार्यकर्ताओं से बोले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा सरकार में विकास का माडल बना उत्तर प्रदेश। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरणा संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त कर, जमीन पर कब्जा रोकर, अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाकर प्रदेश की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास का माडल बना दिया है। प्रदेश में पहली बार गुंडों और माफियाओं की अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाकर और उनकी अवैध जमीनों पर कब्जे में लेकर गरीबों के लिए आवास बनाने का काम हुआ है। 2017 के पहले विकास का पैसा गुंडों और माफियाओं के पास चला जाता था। प्रदेश सरकार ने बुलडोजर से उस पैसे को निकाला है।

loksabha election banner

गोरखपुर महानगर के पदाधिकारियों से किया वर्चुअल संवाद

मुख्यमंत्री 28 जनवरी की देर शाम लखनऊ से भाजपा के महानगर पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य करती थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में गुंडाें और अपराधियों की नकेल कसी गई है, उससे कानून का राज स्थापित हुआ है।

की कोरोना प्रबंधन की चर्चा

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की भी चर्चा की और कहा कि तीसरी लहर को भी नियंत्रित कर लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में सेवा ही संगठन के भाव के साथ जिस तरह से जनसेवा की, वह सभी के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिला है।

सभी को दिया गया योजनाओं का लाभ

योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को बिना भेदभाव के दिया गया है। इस क्रम में उन्होंने प्रदेश और गोरखपुर हुए विकास कार्यों को विस्तार से गिनाया। कहा कि पहले लोग सड़कों पर जाम की वजह से कई बार इलाज के अभाव में दम तोड़ देते थे। अब सड़कों का जाल बिछ जाने से यह समस्या दूर हो गई।

बैठक में यह रहे शामिल

बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री, नगर में निवास करने वाले प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.