Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी और उमस से दी राहत

Gorakhpur Weather गोरखपुर में सोमवार को जमकर वर्षो हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 01:15 AM (IST)
Gorakhpur Weather: पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी और उमस से दी राहत
Gorakhpur Weather: पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी और उमस से दी राहत

गोरखपुर, जेएनएन। सोमवार दोपहर जिले में 24.4 एमएम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी मिली। पिछले कई दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। मौसम विशेषज्ञ मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने इसे लेकर पूर्वानुमान जताया था। उन्होंने मंगलवार के लिए भी हल्की बारिश के आसार जताए हैं। पिछले तीनों से लोग भारी उमस से परेशान थे। रविवार को हीट इंडेक्स 47 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को 45 डिग्री। हालांकि सोमवार से ही बादल बारिश होने का संकेत दे रहे थे। दोपहर करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई।

loksabha election banner

रविवार को ऐसा रहा मौसम

पिछले तीनों से लोग भारी उमस से परेशान हैं। रविवार को हीट इंडेक्स 47 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को 45 डिग्री। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 27.4 डिग्री रहा। लेकिन आर्द्रता अधिकतम 90 व 74 फीसद रही। इसके चलते हीट इंडेक्स 47 डिग्री रहा। इससे लोगों ने गर्मी महसूस की। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा। हीट इंडेक्स 45 डिग्री रहा। लोगों ने रात में भी गर्मी महसूस की। 

5-18 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चलीं

उत्तर पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ हवाएं 5-18 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बारिश भी हुुुई। सुबह से बादल घिरे होने के कारण लोग राहत महसूस की। 

तापमान का अंतर

दिन                     तापमान (डिग्री में)

मंगलवार                  32.9

बुधवार                    32.2

गुरुवार                    32.8

शुक्रवार                   31.5

शनिवार                  33.8

रविवार                   33.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.