Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: झूम के बरसे बादल, अभी जारी रहेगा बार‍िश का स‍िलस‍िला

Gorakhpur Weather News शुक्रवार को पूरे ज‍िले में बार‍िश हुई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा है कि वायु मंडलीय परिस्थतियां तैयार हो रही हैं। इसके चलते आगामी तीन से पांच अक्टूबर तक जिले के करीब 50 फीसद स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 11:19 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: झूम के बरसे बादल, अभी जारी रहेगा बार‍िश का स‍िलस‍िला
गोरखपुर में शुक्रवार को जमकर बार‍िश हुई। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में शुक्रवार को बादल झूमकर बरसे। गुरुवार रात से जारी बार‍िश का स‍िलस‍िला सुबह तक जारी रहा। ज‍िले कहीं अध‍िक और कहीं हल्‍की बार‍िश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को द‍िन में भी बार‍िश होगी और बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदा बांदी हो सकती है। हवा पूरब व दक्षिण पूरब की तरफ से चल सकती है। इसकी गति 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

loksabha election banner

पचास फीसद स्‍थानों पर होगी बार‍िश

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा है कि वायु मंडलीय परिस्थतियां तैयार हो रही हैं। इसके चलते आगामी तीन से पांच अक्टूबर तक जिले के करीब 50 फीसद स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बता दें गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार सुबह का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 84 फीसद व न्यूनतम 69 फीसद रही। हवा अधिकतम 14 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

मानसून सीजन में औसत से दो फीसद अधिक हुई बारिश

मानसून सीजन में इस बार गोरखपुर जिले में औसत की तुलना में दो फीसद अधिक बारिश हुई है। गोरखपुर व बस्ती मंडल में औसत की तुलना में सर्वाधिक बारिश महराजगंज जिले में हुई है। यहां औसत के सापेक्ष कुल 29 फीसद अधिक बारिश हुई है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि मानसून सीजन(एक जून से 30 सितंबर तक) इस बार गोरखपुर जिले कुल 1236.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि मानसून सीजन की औसत वर्षा 1216.5 मिलीमीटर है। महराजगंज जिले में औसत वर्षा 1121.9 मिलीमीटर की तुलना में कुल 1329.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।

जानिए इस मानसून सीजन में कहां कितनी हुई बारिश (वर्षा मिलीमीटर में)

जिला वास्तविक वर्षा औसत वर्षा औसत से अधिक बारिश

गोरखपुर 1236.8 1216.5 2

महराजगंज 1329.9 1121.9 29

देवरिया 1047.3 874.1 20

कुशीनगर 936.8 895.8 5

बस्ती 1002.3 833.2 20

सिद्धार्थनगर 1070 1073.1 0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.