Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झूूूम के बरसे बादल, उमस भरी गर्मी से म‍िली राहत

Gorakhpur Weather News शुक्रवार सुबह चार बजे से झूमकर बादल बरसे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सितंबर माह में गोरखपुर जिले में औसत से कम वर्षा हुई थी। जिले में अभी तक सिर्फ 89 फीसद बारिश हुई थी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:04 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:04 AM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झूूूम के बरसे बादल, उमस भरी गर्मी से म‍िली राहत
गोरखपुर में शुक्रवार को जमकर बार‍िश हुई। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शुक्रवार सुबह चार बजे से झूमकर बादल बरसे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सितंबर माह में गोरखपुर जिले में औसत से कम वर्षा हुई थी। जिले में अभी तक सिर्फ 89 फीसद बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञ ने पहले ही दावा किया था कि मासांत तक औसत के करीब बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

औसत से अध‍िक बार‍िश की संभावना

माह बीतने में अभी सप्ताह भर का समय है। ऐसे में संभवना है कि औसत के करीब या उससे अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया था कि शुक्रवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना जताई थी। उन्होंने यह भी कहा दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया था कि शुक्रवार को हवा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व की तरफ चलेगी। इसकी गति 5-15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकता है। गुरुवार को भी जिले में आंशिक रूप से बादल छाये रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। धूप व नमी के चलते दिन उमस भरा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 83 व न्यूनतम 71 फीसद रही।

सितंबर में 228 मिलीमीटर हुई औसत वर्षा

बता दें सितंबर माह की औसत वर्षा 228 मिलीमीटर है, लेकिन अभी तक सिर्फ 202 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह बारिश के लिए दो वायुमंडलीय परिस्थितियां बन रही हैं, लेकिन यह कितना प्रभावी होगा कह पाना कठिन है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ हल्की बारिश की संभावना जता रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मासांत तक सितंबर की औसत वर्षा के करीब बारिश हो सकती है। बता दें सितंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.