नामांकन पत्रों की खरीदारी के साथ कागजात तैयार करने में जुटे दावेदार
भलुअनी ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 145 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सात क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 54 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
देवरिया: पंचायत चुनाव में प्रचार के बीच नामांकन पत्रों की खरीदारी के साथ जरूरी कागजात तैयार करने में दावेदार जुट गए हैं। ब्लाक मुख्यालयों पर ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों की भीड़ उमड़ रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एडीएम प्रशासन के न्यायालय कक्ष में 64 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र खरीदने के लिए लोग कतार में खड़े रहे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 147 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
भलुअनी ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 145, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सात, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 54 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। भटनी ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 101, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सात, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 47, बैतालपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए146, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 28, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 66, देसही देवरिया ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 66, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 41, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नौ,
रुद्रपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 90, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 20, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 62, गौरीबाजार ब्लाक में प्रधान पद के लिए 203, बीडीसी सदस्य पद के लिए 96, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 59, बरहज ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 97, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 42, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 19 नामांकन पत्र बिके। भागलपुर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 99, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 31, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12 नामांकन पत्र बिके। भाटपाररानी में ग्राम प्रधान पद के लिए 40, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 20 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सात, बनकटा में ग्राम प्रधान पद के लिए 74, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 20 नामांकन पत्र बिके। मजिस्ट्रेट ने मतदेय स्थलों का लिया जायजा
पंचायत चुनाव में प्रशासन मतदेय स्थलों पर सभी सुविधाओं को पूर्ण करने में जुटा है। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट सचिन अग्रवाल ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का निरीक्षण किया। बरहज तहसील क्षेत्र 482 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 207 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बरहज विकास खंड जिसमें 25 संवेदनशील, 22 अतिसंवेदनशील, 5 अतिसंवेदनशील प्लस, भलुअनी विकास खंड में 26 संवेदनशील, 17 अतिसंवेदनशील,5अतिसंवेदनशील प्लस, भागलपुर विकास खंड में 15 संवेदनशील, 15 अतिसंवेदनशील, एक अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। बरहज में 186 मतदेय, भलुवनी में 164 मतदेय और भागलपुर में 132 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पुलिस ने शांति पूर्ण निर्वाचन के लिए 218 चलानी रिपोर्ट, 1418 लोगों का चालान और 633 लोगों को पाबंद की है। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई चल रही है।