Move to Jagran APP

Christmas: क्रिसमस की तैयारियां शुरू, विश्वासियों में उत्साह- प्रभु आगमन के लिए तैयार रहने का दिया जा रहा संदेश

आमद के इतवार (28 नवंबर) के बाद क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मसीही विश्वासियों में इस पर्व को लेकर उत्साह है। बच्‍चों युवाओं व बुजुर्गों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 02:28 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 02:28 PM (IST)
Christmas:  क्रिसमस की तैयारियां शुरू, विश्वासियों में उत्साह- प्रभु आगमन के लिए तैयार रहने का दिया जा रहा संदेश
क्रिसमस की तैयारियां शुरू, विश्वासियों में उत्साह। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। आमद के इतवार (28 नवंबर) के बाद क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मसीही विश्वासियों में इस पर्व को लेकर उत्साह है। बच्‍चों, युवाओं व बुजुर्गों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। किस दिन कौन सा कार्यक्रम और कहां प्रस्तुत किया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। चर्चों व घरों की सफाई व रंगाई-पोताई शुरू हो चुकी है।

loksabha election banner

पुरोहित कर रहे बाइबिल पाठ

महानगर में प्रभु यीशु के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घरों व चर्चों की सफाई की जा रही है। पुरोहितों द्वारा बाइबिल पाठ, प्रभु जन्म की परिस्थतियां पर चर्चा की जा रही है। प्रभु आगमन के लिए विश्वासियों को तैयार रहने का संदेश दिया जा रहा है। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के रूप में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाएगा।

क्‍या कहते हैं विश्‍वासी

डीएल राबर्ट ने कहा कि यह प्रभु यीशु मसीह के आगमन की तैयारी का समय चल रहा है। आंतरिक व बाह्य तैयारियां की जा रही हैं। पिछली बार प्रभु बलिदान देने के लिए आए, एक बार पुन: न्याय करने आएंगे। हमें उनके आगमन का इंतजार है। डीआर फेड्रिक ने बताया कि क्रिसमस से सेवा का सीधा रिश्ता है। जितना संभव हो पाता है हम लोग गरीबों व वंचितों की सेवा करते हैं और प्रभु से गुनाहों की माफी मांगते हैं। कोविड प्रोटोकाल के साथ प्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

पूरे साल रहता है इंतजार

रिदिमा राबर्ट ने कहा कि यह हमारा सबसे बड़ा त्योहार है। पूरे साल हम लोग इसका इंतजार करते हैं। हम लोगों को ढेर सारा गिफ्ट मिलता है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। सफाई हो रही है। तारों व क्रिसमस ट्री से अपने घर को सजाएंगे। सारा जोसफ ने कहा कि प्रभु का जन्मोत्सव हम धूमधाम से मनाएंगे। कैरल गीत गाएंगे। गुब्बारों, तारों व विद्युत झालरों से घर को सजाएंगे। केक सहित अनेक पकवान बनेंगे। पूरा परिवार अब तैयारियों में जुट गया है।

तैयारियों में जुटा मसीही समाज

सीएनआइ गोरखपुर के डीन अजीत लारेंस ने कहा कि प्रभु आगमन को लेकर मसीही समुदाय तैयारियों में जुट गया है। चर्च, घर व अन्य संस्थानों की साफ-सफाई के साथ ही बाइबिल पाठ के जरिए स्वयं को प्रभु के राज्य के योग्य बनाने की कोशिश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.