Move to Jagran APP

सोनौली सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार

गोरखपुर : भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर एक चीनी नागरिक को आब्रजन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 05:27 PM (IST)
सोनौली सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार
सोनौली सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार

गोरखपुर : भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर एक चीनी नागरिक को आब्रजन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए चीनी नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए अधिकृत कागजात नहीं थे।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम सोनौली बस स्टैंड के पास आब्रजन विभाग ने एक चीनी नागरिक को देखा। उससे पूछताछ की तो उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई भी अधिकृत कागज नहीं मिला। आब्रजन विभाग के लोग उसे अपने कार्यालय लेकर आए। पूछताछ में उसने अपना नाम 28 वर्षीय चेन लागहुं बताया। उसने यह भी बताया कि वह पैदल ही चीन से नेपाल आया है। उसने यह बताया कि 29 और 30 मार्च को नेपाल के लुंबिनी में रुका था। उसके बाद 31 मार्च को लुंबिनी से सोनौली आया और पगडंडी से भारत में प्रवेश किया। सोनौली सीमा पार होने के बाद वह बनारस चला गया। एक अप्रैल को वह सारनाथ में भ्रमण किया। दो अप्रैल को बौद्धगया, तीन अप्रैल को बौद्धगया से फिर सारनाथ आया। इसके बाद वह भारत के विभिन्न स्थानों पर घूमता रहा। इस दौरान उससे किसी ने कोई कागज नहीं मांगा और न ही किसी तरह की कोई जांच की। वह चार अप्रैल को कुशीनगर का भ्रमण किया। पाच अप्रैल को श्रावस्ती, छह अप्रैल को श्रावस्ती से सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाने की तैयारी में था। लुंबिनी से वह नेपाल रसवा होते हुए नेपाल-चीन सीमा कैरून जाता। उसके बाद यहीं से वह वापस चीन चला जाता। इसी दौरान सोनौली बस स्टैंड पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके पास भारत में रहने का कोई भी वैध कागज नहीं मिला। उसके पास पासपोर्ट था लेकिन भारत में रहने का वीजा नहीं था।

इस संबंध में निरीक्षक बिहागड सिंह ने बताया कि एक चीनी नागरिक को पकड़ा गया है। पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.