Move to Jagran APP

बाजार से कम मूल्‍य पर यहां मिल रहा आलू-प्‍याज, प्रशास ने किया इंतजाम Gorakhpur News

प्रशासन की ओर आम लोगों को सस्ते दर पर आलू-प्याज उपलब्ध कराने के लिए महेवा मंडी में पांच स्टाल लगवाए गए हैंं। एक व्यक्ति को अधिकतम पांच किलो (ढाई-ढाई किलो) आलू-प्याज मिल सकेगा। अक्टूबर में स्टाल पर प्रतिदिन तकरीबन पांच सौ लोग आलू-प्याज लेने पहुंच रहे थे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 07:37 PM (IST)
बाजार से कम मूल्‍य पर यहां मिल रहा आलू-प्‍याज, प्रशास ने किया इंतजाम Gorakhpur News
गोरखपुर थोक मंडी में सस्‍ते मूल्‍य पर आलू-प्‍याज उपलब्‍ध है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। अगर आप आलू-प्याज के बढ़ते दामों से परेशान हैं और सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो महेवा मंडी आना पड़ेगा। यहां पर आप आलू 40 तथा प्याज 45 रुपये किलो खरीद सकते हैं। प्रशासन एवं मंडी समिति की पहल पर मंडी में पांच जगह स्टाल लगाए जाएंगे। पहले भी स्टाल लगा था, लेकिन प्याज का भाव कम होनेे और त्योहारों के दौरान मंडी में भीड़ को देखते हुए स्टाल हटा दिया गया था।

loksabha election banner

प्रशासन ने लगवाया है स्‍टाल

आलू-प्याज की लगातार बढ़ते दामों से आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी चिंतित है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर आम लोगों को सस्ते दर पर आलू-प्याज उपलब्ध कराने के लिए महेवा मंडी में पांच स्टाल लगवाए गए हैंं। एक व्यक्ति को अधिकतम पांच किलो (ढाई-ढाई किलो) आलू-प्याज मिल सकेगा। अक्टूबर में स्टाल पर प्रतिदिन तकरीबन पांच सौ लोग आलू-प्याज लेने पहुंच रहे थे। सस्ते दर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए आलू-प्याज की गुणवत्ता परखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन ने भी ढाई-ढाई किलो आलू-प्याज खरीदा था।

हरी सब्जियों में मामूली अंतर

मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि व्यापारियों से कहा गया है कि आलू-प्याज की कमी नहीं होना चाहिए। जरूरत पड़े तो और स्टाल लगाया जाए। मंडी में भीड़ न हो इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ हरी सब्जियों के दाम में मामूली उतार-चढ़ाव आया है। हरी मटर और बैंगन के दाम में कमी आई है, जबकि परवल सौ रुपये के करीब पहुंच गया है। थोक कारोबारियों के मुताबिक 25 नवंबर से लगन शुरू हो रही है, ऐसे में परवल, गाजर, भिंडी, शिमला मिर्च के दाम चढ़ने की उम्मीद है।

रविवार को गोरखपुर में सब्जियों की कीमतें (रुपये में)

थोक                   फुटकर

परवल - 50- 55    80-90

लौकी - 10- 13      24-28

हरी मिर्च  30-40    60-64

आलू  45-47        50-60

प्याज - 47-50      60-65

गोभी - 14- 18        28-32

खीरा - 30- 36       40-50

साग- 10-12           28-30

मटर - 58 -60        70-75

गजार - 35-40      70-80

नेनुआ - 18-22     36-40

भिंडी - 18-20         40-50           

बैंगन - 15-20         36-40

टमाटर - 36-40      50-60

करेला - 25-28      40-50


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.