बस्ती में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित चार पर धमकाने का मुकदमा Gorakhpur News
त्रियुगी पांडेय व अशोक अग्रहरी रंगीलाल अग्रहरी के बीच भूमि विवाद चल रहा है। विवाद बढऩे पर पुलिस भी पहुंची थी। एक पक्ष की पैरवी में भाजयुमो केे जिलाध्यक्ष भी पहुंचे थे।
गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती जिले के लालगंज के पक्कवा के पास भूमि विवाद को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा समेत चार लोगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उस वक्त इस मामले ने तूल पकड़ा जब थाने में थानाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच तीखी नोंकझोक हो गई। इसके बाद शिवांशु को थाने में ही बैठा लिया गया था। सूचना पाकर सीओ रुधौली जर्नादन दुबे मौके पर पहुंचे और मामले का पटाक्षेप कराया। एसपी से वार्ता के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष शिवांशु समर्थकों सहित थाने से चले गए थे।
दो पक्षों में चल रहा था भूमि विवाद
लालगंज थानाक्षेत्र के पक्कवा बाजार में त्रियुगी पांडेय व अशोक अग्रहरी, रंगीलाल अग्रहरी के बीच भूमि विवाद चल रहा है। विवाद बढऩे पर पुलिस भी पहुंची थी। एक पक्ष की पैरवी में भाजयुमो केे जिलाध्यक्ष पहुंचे थे।
दूसरे पक्ष की महिला ने भाजयुमो के अध्यक्ष पर लगाया आरोप
मुंडेरवा थाने के अहिरौली निवासी अशोक कुुमार की पत्नी रिंकी का आरोप है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवांशु मिश्रा, अमित पांडेय, त्रियुगी नारायण पांडेय निवासी बजहा थाना लालगंज व एक अन्य अज्ञात ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया और मारने के लिए दौड़ा लिया। लालगंज पुलिस ने धारा 504,506,352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना एसआइ मुनीन्द्र त्रिपाठी को सौंपी गई है।