Move to Jagran APP

अब बुद्ध मंदिरों से होकर गुजरेंगीं परिवहन निगम की बसें, यहां हुई है व्यवस्था

परिवहन निगम अब कुशीनगर के मंदिर मार्ग से बसों को चलाने की व्यवस्था कर रहा है। इससे बस में बैठे ही यात्रियों को मंदिर का दर्शन हो सकेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 09:30 AM (IST)
अब बुद्ध मंदिरों से होकर गुजरेंगीं परिवहन निगम की बसें, यहां हुई है व्यवस्था
अब बुद्ध मंदिरों से होकर गुजरेंगीं परिवहन निगम की बसें, यहां हुई है व्यवस्था

गोरखपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर के मंदिर मार्ग से होकर गुजरेंगी। इससे बस में बैठे-बैठे ही यात्री इस मार्ग पर स्थित बुद्ध मंदिरों का बाहर से ही दर्शन कर सकते हैं।

loksabha election banner

देवरिया डिपो की बसें पूर्व में भी मंदिर मार्ग से होकर कसया जाती थीं और कसया से देवरिया जाने वाली बसें भी इसी मार्ग से होकर गुजरती थीं। विभाग द्वारा यही मार्ग निर्धारित भी है, लेकिन कई वर्षों से विभागीय उदासीनता के कारण मंदिर मार्ग से होकर बसें नहीं चल रही थीं। इससे मंदिर का बाहर से दर्शन करने वाले स्थानीय लोगों के अलावा भारतीय व विदेशी पर्यटकों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके लिए लोग प्रशासन को कोसते रहते थे। इतना ही नहीं मंदिर मार्ग बंद होने से देवरिया जाने वाले यात्रियों को बस पकड़ने कसया जाना पड़ता था।

यह गंभीर समस्या थी। इसी समस्या के समाधान के लिए विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने पहल की है। उन्होंने परिवहन निगम गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी ¨सह से देवरिया डिपो की बसों को मंदिर मार्ग से होकर संचालित कराने की मांग की है। विधायक की पहल पर आरएम ने विधायक त्रिपाठी की मांग पर मंदिर मार्ग से होकर बसों का संचालन करने का आश्वासन दे दिया है। पडरौना-गोरखपुर मार्ग पर कुछ डिपो की बसों का कुशीनगर में स्टापेज नहीं है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस समस्या के समाधान का भी आश्वासन दिया है।

इस संबंध में आरएम ने कहा है कि कुशीनगर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर यात्रियों को असुविधा हो, यह ठीक नहीं है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर पत्राचार कर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.