Move to Jagran APP

सिद्धार्थनगर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 48 घायल

अंबेडकर नगर जनपद स्थित किछौछा शरीफ दरगाह से बांसी आ रही दर्शनार्थियों भरी बस सिद्धार्थनगर में पलट गई। हादसे में 48 लोग घायल हुए हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 05:02 PM (IST)
सिद्धार्थनगर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 48 घायल
सिद्धार्थनगर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 48 घायल
गोरखपुर, (जेएनएन)। : गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे सिद्धार्थनगर के बांसी-बस्ती मार्ग स्थित महोखवा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इससे बस में सवार 70 यात्रियों में से 48 यात्री घायल हो गए। यात्री अंबेडकरनगर जिले के किछौछा शरीफ दरगाह से दर्शन करके लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
घटना के बाद घायलों को मिठवल, बांसी सहित विभिन्न जगहों पर इलाज के लिए भेजा गया। 28 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए गोरखपुर रेफर किया गया। उसका नाम निशा पत्नी चुल्हई है। वह उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम मधुरी की रहने वाली है। घायलों में सभी सिद्धार्थनगर और महराजगंज के हैं।
यह हुए घायल
- श्रीकांती (30), बृजमनगंज महराजगंज
- शशिकला (30) महदेवा सिद्धार्थनगर
- ज्ञानदास - (45) परसा सिद्धार्थनगर
- विजय (26) उसका सिद्धार्थनगर
- वीरेंद्र (35) महादेवा सिद्धार्थनगर
- अलसेरा (45) उसका सिद्धार्थ नगर
- तराबुन्निशा (45) उस्का सिद्धार्थनगर
- रामविलास यादव (38) उसका सिद्धार्थनगर
- साजिदा (45) उसका सिद्धार्थनगर
- सुभावती (50) महाराजगंज
- गुड़िया (35) परसा सिद्धार्थनगर
- विजय (40) परसा सिद्धार्थनगर
- जगदीश (40) परसा सिद्धार्थनगर
- साधना (17) उसका सिद्धार्थनगर
- शांति (45) उसका सिद्धार्थनगर
- गुलशन (35) परसा सिद्धार्थनगर
- जहीलुन्निशा (50) बृजमनगंज महराजगंज
- रूपा (10) परसा सिद्धार्थनगर
-- सुभारती (35) पतसिया सिद्धार्थनगर
- श्रीना (28) महादेवा सिद्धार्थ नगर
- सुनीता (24) रुदलपुर सिद्धार्थनगर
- गीता (28) जगन्नाथपुर सिद्धार्थनगर
- सुशीला (45) परसा सिद्धार्थनगर
- निशा (25) रमवापुर सिद्धार्थनगर
- शारदा (45) महादेवा सिद्धार्थनगर
- मुस्कान (11) परसा सिद्धार्थनगर
- अमरावती (30) उसका सिद्धार्थनगर
- चंद्रिका (65) बृजमनगंज महाराजगंज
- लालमन (80)  मसेहरा सिद्धार्थनगर
- सुखलाल (18) ढोल पुरवा सिद्धार्थनगर
- राजेंद्र (50) महादेवा सिद्धार्थनगर
- अरविंद (25) महादेवा सिद्धार्थनगर
- ज्योति-(9) पतसिया सिद्धार्थनगर
- संतोषी (46) महादेवा सिद्धार्थनगर
- संदीप (16) सिद्धार्थनगर
- सावित्री (45) सिद्धार्थनगर
- सुनीता देवी (29) परसा सिद्धार्थनगर
- जुग्गी (28) परसा सिद्धार्थनगर
इन घायलों को सिद्धार्थनगर के तिलौती सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र ले जाया गया जहां से 29 को जिला अस्‍पताल सिद्धार्थनगर भेजो गया। इसमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, कुछ का इलाज चल रहा है।
इलाज के बाद इन्‍हें भेजा गया घर
बांसी पीएचसी पर लाये गए 10 घयालों में जोगिया थाना क्षेत्र ग्राम महादेवा निवासी रामचन्द्र पुत्र गेवई (45), पंकज यादव पुत्र राजनारायण (19), किशलावती पत्नी बलराम यादव (45), शुभवती पत्नी श्यामनारायण (49), हिना यादव पत्नी सुमित यादव (24), कुसुम यादव पत्नी रामचंद्र (23),  सरिता यादव पत्नी सुभाष (25), रिंकु यादव पुत्र श्याम नारायण (28) व मिश्रौलिया थाना के ग्राम होल्लापुर निवासी सूरत यादव पुत्र पतराज (7) तथा ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अवरहवा निवासी अमर यादव पुत्र राम संवारे (4) थे। इलाज के बाद इन्‍हें इनके घर भेज दिया गया है।
घायलों की मदद को उमड़े लोग
हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए लोग उमड़ पड़े। रात में ही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुन्नालाल, क्षेत्राधिकारी नईम अहमद मंसूरी, कोतवाल बांसी आरके सिंह मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी व जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सुबह घटन की जानकारी पाकर जिला प्रशासन उनकी देखरेख में जुट गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला अस्पताल में भीड़ लगी है। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। घायलों का कुशलक्षेम पूछा। मुख्यालय के अस्थिरोग विशेषज्ञ भी घटना की जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे।
निजी तौर भी लोगों ने किया सहयोग
उन्‍होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में 14 घायलों का उपचार चल रहा है। सभी की हड्डियां टूटी हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल बेहतर मदद नहीं दी गई तो उन्हें दिक्कत हो सकती है। सभी गरीब परिवार से हैं। उन्होंने सीएमएस डा. रोचस्मति पाण्डेय के समक्ष निजी स्तर से मदद का सुझाव रखा पर उन्होंने मना कर दिया। बाद में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने अनुमति दी तो वह अपने निजी अस्पताल से स्टाफ से दवा अन्य संसाधन मुहैया करा रहे हैं और सभी रोगियों का उपचार अपनी देखरेख में करा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.