भाई व भाभी ने पीटकर मार डाला, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस Gorakhpur News
चकरा दोयम निवासी 40 वर्षीय ईश्वर निषाद मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। शनिवार की शाम सात बजे किसी बात को लेकर बड़े भाई लक्ष्मण से उनका विवाद हो गया। उसके बाद लक्ष्मण और उसकी पत्नी संजू ने डंडे व राड से ईश्वर की पिटाई कर दी।
गोरखपुर, जेएनएन। राजघाट के चकरा दोयक मोहल्ले में रात में कहासुनी होने पर भाई व भाभी ने युवक को पीट दिया। स्वजन उसे स्थानीय अस्तपाल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सुबह हालत बिगडऩे पर जिला अस्तपाल ले गए लेकिन पुलिस केस बताकर भर्ती नहीं किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्तपाल में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई।
डंडे और राड से की पिटाई
चकरा दोयम निवासी 40 वर्षीय ईश्वर निषाद मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। शनिवार की शाम सात बजे किसी बात को लेकर बड़े भाई लक्ष्मण से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद लक्ष्मण और उसकी पत्नी संजू ने डंडे व राड से ईश्वर की पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी सरिता प्राइवेट अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घर भेज दिया। सुबह ईश्वर की स्थिति बिगड़ गई। रिश्तेदारों की मदद से सरिता उसे जिला अस्ताल ले गई लेकिन डाक्टर ने भर्ती नहीं किया। प्राइवेट अस्पताल जाने पर लौटा दिया गया। चार घंटे भागदौड़ करने के बाद घटना की जानकारी राजघाट पुलिस को दी। दोपहर एक बजे राजघाट थानेदार ने ईश्वर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष राजघाट अरुण पंवार ने बताया कि शनिवार की रात में हुई घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को नहीं दी। सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
203 व्यक्तियों के वाहनों का चालान
कोरोना को हराने के लिए जिले के लोगों का साप्ताहिक बंदी भरपूर साथ मिल रहा है। सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति दिख रही है। रविवार को 203 व्यक्ति सड़क पर ऐसे दिखे, जिनके घर से बाहर निकलने की पुलिस को कोई ठोस वजह नहीं दिखी। उन्होंने कोविड प्रोटोकाल व यातायात नियमों का पालन करते भी नहीं दिखे। पुलिस ने उनका चालान करके डेढ़ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है।