Move to Jagran APP

UP Assembly By-election 2020: देवरिया से पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए

UP By-election पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने देवरिया से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने पहले यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। अखिलेश यादव से बात करने पर वह माने।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 07:27 PM (IST)
UP Assembly By-election 2020: देवरिया से पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी। - फाइल फोटो

देवरिया, जेएनएन। देवरिया विधानसभा सीट से उप चुनाव में लड़ने की घोषणा से पीछे हटने वाले पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। 

loksabha election banner

पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने दैनिक जागरण से टेलीफोन पर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुझे पुनः अपने निर्णय को बदलते हुए देवरिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में आने को विवश होना पड़ा है अब मैं पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में रहूंगा।

पांच बार विधायक रहे

ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पांच बार विधायक व दो बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। छात्र संघ की राजनीति से उन्होंने सदन तक का सफर तय किया और वकालत का पेशा छोड़ जनता की सेवा के लिए 1980 में सक्रिय रूप से राजनीति में भागीदारी शुरू किए। 

शानदार रहा है राजनीतिक जीवन

1969-70 में बीआडीपीजी कालेज देवरिया में बीए पढ़ाई के दौरान ऐच्छिक यूनियन के अध्यक्ष चुने गए। यहां से वह गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई वर्ष 1973 में पूरा करने के बाद देवरिया कचहरी में वकालत शुरू किए। उनका मन नहीं लगा और 1980 में वकालत छोड़ सक्रिय रूप से राजनीति शुरू किए। 1983 व 1988 में कसया के ब्लाक प्रमुख चुने गए। 1988 में ही कोआपरेटिव बैंक देवरिया-कुशीनगर के संचालक बने। 

1996 में सपा से जुड़े

1989 में विधान सभा क्षेत्र कसया से जनता दल से, 1993 में भी कसया से जनता दल से विधायक बने। 1991 में राम लहर में चुनाव कसया से चुनाव हार गए। 1996 में सपा की सदस्यता लिए और विधायक का चुनाव हार गए। इसके बाद वर्ष 2002, व 2007 में सपा के टिकट पर कसया से जीत दर्ज किए। 

समाजवादी पार्टी ने मंत्री बनाया

2003 में सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनया गया। उनके साथ होमगार्ड, सैनिक व पीआरडी विभाग रहा। 2012 में परिसीमन के बाद भौगोलिक स्थिति बदली और कुशीनगर विधान सभा क्षेत्र से सपा से चुनाव लड़े और जीते। अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और उनके पास होमगार्ड, व्यवसायिक शिक्षा, पीआरडी की जिम्मेदारी रही। 2017 में कुशीनगर से सपा की सीट से चुनाव लड़े और हार गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.