बीपीओ को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 89 थानों में बनाए गए हैं 3760 बीट
गोरखपुर रेंज के 89 थानों में सिपाहियों की 3760 बीट बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बीट पुलिस अफसर (बीपीओ) को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। नियुक्ति पत्र के साथ ही बीपीओ को 25 बिंदु का जाब चार्ट दिया जाएगा।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता : गोरखपुर रेंज के 89 थानों में सिपाहियों की 3760 बीट बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बीट पुलिस अफसर (बीपीओ) को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। नियुक्ति पत्र के साथ ही बीपीओ को 25 बिंदु का जाब चार्ट दिया जाएगा। जिस पर उनका कर्तव्य लिखा है।
डीआइजी रेंज ने व्यवस्था में किया बदलाव
बीपीओ को जिम्मेदार व जवाबदेह बनाने के लिए डीआइजी रेेंज ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब भी बीपीओ को थानेदार नियुक्ति पत्र जारी करेंगे, जिस पर उनका नाम, पीएनओ नंबर, हल्का व बीट संख्या लिखा है। नियुक्ति पत्र के नीचे बीपीओ के क्या कर्तव्य है, यह बताया गया है। जिसे नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान थाने में मौजूद अधिकारी पढ़कर सुनाएंगे। डीआइजी रेंज जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 6000 और ग्रामीण क्षेत्र में चार हजार की आबादी पर एक बीट बनाया गया है। इसका विवरण थाना, सीओ, एसपी कार्यालय में मौजूद होगा। बीपीओ का तबादला होने पर उसका विवरण भी अपडेट होता रहेगा।
किस जिले में है कितनी बीट
जिला थाना बीट
गोरखपुर 29 1100
देवरिया 22 715
कुशीनगर 19 1246
महराजगंज 19 699
बीपीओ के मुख्य कर्तव्य
- क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति, प्रतिष्ठान व बदमाशों की सूची तैयार करना।
- बीट क्षेत्र में नियमित रुप से भ्रमण करने के साथ ही अच्छा व्यवहार करेंगे।
- हिस्ट्रीशीटर व जमानत पर छूटे बदमाश की निगरानी करना है।
- क्षेत्र में रहने वाले दूसरे जिले के बदमाश की सूचना जुटाना।
- बीट क्षेत्र के सभी सत्यापन करके हल्का दारोगा को अग्रसारित करेंगे।
- विवाद होने पर निरोधात्मक व शांतिभंग की कार्रवाई करेंगे।
- यातायात व जाम की समस्या से प्रभावित क्षेत्र काे चिन्हित करना।
दहेज हत्या के आरोप में वांछित गिरफ्तार
बेलघाट थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे सोपाई घाट निवासी रामअनुज विश्वकर्मा को सुबह करीब 10 बजे शंकरपुर से गिरफ्तार किया है। बेलघाट थानाध्यक्ष दिनेश राम के मुताबिक आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहा था।