Move to Jagran APP

वह न तो पति की हो पाई और न ही प्रेमी की, ऐसी है- दो बच्चे की मां की प्रेम कहानी Gorakhpur News

दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई। कुछ दिन सुख से रहने के बाद प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। अब उसकी स्थिति न घर की हुई न घाट की।

By Edited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 11:56 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 02:38 PM (IST)
वह न तो पति की हो पाई और न ही प्रेमी की, ऐसी है- दो बच्चे की मां की प्रेम कहानी Gorakhpur News
वह न तो पति की हो पाई और न ही प्रेमी की, ऐसी है- दो बच्चे की मां की प्रेम कहानी Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। कहते हैं कि वासना में अंधा व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। यदि यह स्थिति किसी महिला के साथ रहे तो उसकी स्थिति और भी खराब हो जाती है। यहां पर एक महिला के साथ कुछ इसी तरह की स्थिति हो गई। वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई तो उसने कुछ दिन के बाद उसे छोड़ दिया।
अब महिला न तो पति की रह गई और न ही प्रेमी की हो पाई। इसलिए वह पुलिस की शरण में है। चौरीचौरा क्षेत्र की रहने वाली महिला दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ जबलपुर चली गई। वहां तीन माह तक उसके साथ रही। प्रेमी से अनबन होने पर उसे छोड़कर चली आयी। लेकिन पति ने रखने से इन्कार कर दिया। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रेमी पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
चौरीचौरा में सोनबरसा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के दो बच्चे हैं। उसका पति मजदूरी करता है। महिला के घर गांव का एक युवक अक्सर आता-जाता था। जान पहचान बढ़ने पर दोनो एक दूसरे के लिए जीने मरने की बात करने लगे। तीन माह पहले महिला अपने दोनो बच्चों के साथ घर छोड़कर युवक के साथ जबलपुर चली गई।
वहां किराए पर कमरा लेकर दोनों साथ रहते थे।
युवक से विवाद होने पर महिला अपने बच्चों के साथ लौट आयी। घर पहुंचने पर पति ने रखने से इन्कार कर दिया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर महिला ने जबलपुर ले जाने वाले युवक पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सीओ चौरीचौरा सुमित शुक्ल मामले की जांच कर रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.