Move to Jagran APP

भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री ने बस्ती में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

बस्‍ती में भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री ने जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक एक जनवरी को कार्यालय पर हुई है। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा किया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 06:05 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 08:46 AM (IST)
भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री ने बस्ती में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष (मध्य में) व राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बस्‍ती में भाजपा के जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक एक जनवरी को कार्यालय पर हुई है। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा किया।

loksabha election banner

बस्‍ती व संतकबीरनगर के पदाधिकारी रहे बैठक में मौजूद

उन्होंने सर्वप्रथम बस्ती एवं संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी,जिला प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा प्रवासी, विधानसभा विस्तारकों के साथ चर्चा की। चुनाव को लेकर आगे की रणनीति बनाई। विशिष्ट अतिथि के भाजपा राष्ट्रीय मंत्री/गोरखपुर क्षेत्रीय संग़ठन प्रभारी अरविंद मेनन व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेद्र सिंह रहे।

की विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विधानसभा चुनाव की अब तक की प्रगति और आगे की तैयारी के बारे में जानकारी ली। कहा कि यहां के कार्यकर्ता ऊर्जावान और क्षमतावान है। इसका परिणाम भी 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में दिखा है। भाजपा का प्रदर्शन बस्ती मंडल में जबरदस्त रहा है। 2022 में और अच्छा प्रर्दशन करने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। पूर्वांचल भाजपा के लिए उर्वरा क्षेत्र है, लेकिन चुनौती भी बड़ी रहती है। प्रदेश में चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में है।

चुनाव को लेकर सक्रियता की दी नसीहत

योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रति जनता का विश्वास है। बस जरूरत है कि भाजपा की टीम चुनाव तक कुशलता के साथ अपनी सक्रियता और सतर्कता बनाए रखे। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर अपना सक्रिय योगदान दें। विधानसभा चुनाव की असली लड़ाई तो बूथ पर ही लड़नी होती है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व जिला प्रभारी अशोक सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक तैयारी के बारे में जानकारी दी।

शक्ति केंद्र संयोजन बूथ कमेटी के सदस्‍यों के साथ करेंगे बैठक

राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी ने कहा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष बूथ बूथ जाकर शक्ति केंद्र संयोजक बूथ कमेटी के सभी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। 14 जनवरी को समरसता सहभोज का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होना है। सहकारिता बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी,जिला सदस्यता प्रमुख विनोद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह,वैभव पांडेय,आशा सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह , विमल पांडेय ,अमर नाथ सिंह ,गिरीश पांडेय, विमल पांडेय, दिव्या त्रिपाठी,भानु प्रकाश मिश्रा, विमल पांडेय व दीपांशु विक्रम सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.