Move to Jagran APP

जनता को राहत देने के लिए हर प्रयास करने का भाजपाइयों ने दिया मंत्र

बेनीगंज स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना के संकट काल में सेवा ही संगठन का मंत्र दिया है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 07:20 PM (IST)
जनता को राहत देने के लिए हर प्रयास करने का भाजपाइयों ने दिया मंत्र
क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : गोरखपुर क्षेत्र समिति की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मिले दिशा निर्देश के क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना के संकट काल में सेवा ही संगठन का मंत्र दिया है। इस मंत्र को पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने व्यवहार में लाते हुए चरितार्थ करना है।

loksabha election banner

केंद्र और प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कोरोना संकट से निपटने के लिए

डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। भाजपा संगठन का मिशन भी देश और समाज की सेवा ही है। इस नाते भाजपा की टीम को वह हर प्रयास करना चाहिए, जिससे जनता को राहत मिल सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए चलाए जाने वाले अभियान और कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारी भी सौंपी। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने संबंधी कार्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी एन पाठक, महामंत्री सुनील गुप्ता, पोस्ट कोविड सेंटर और हेल्प लाइन हेतु महामंत्री सहजानंद राय, मंत्री अखिलेश तिवारी, वैक्सिनेशन अभियान हेतु उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला देखेंगे।

इन्‍हें भी सौंपी गई जिम्‍मेदारी

इसी तरह प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार से जुड़े कार्य उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू, आई टी और सोशल मीडिया टीम गठन हेतु उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, मीडिया प्रभारी नवीन पांडेय, जनपदों से विधान सभा प्रभारी और संयोजक बनाने के लिए उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, साकेत सिंह सोनू, जिला और विधान सभा संचालन समिति बनाने हेतु क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी और मोहन चौहान, जनपदों से मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग हेतु नामों को भेजने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय मंत्री हरिनाथ कुशवाहा को दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.