Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पदाधिकारियों से की बात, राहत पहुंचाने पर दिया जोर Gorakhpur News

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने पदाधिकारियों से बात कर गोरखपुर का हालचाल लिया। उन्‍होंने पार्टी पदाधिकारियों से प्रत्‍येक जरूरतमंद की मदद करने का आग्रह किया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 10:40 AM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 10:40 AM (IST)
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पदाधिकारियों से की बात, राहत पहुंचाने पर दिया जोर Gorakhpur News
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पदाधिकारियों से की बात, राहत पहुंचाने पर दिया जोर Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संगठनात्मक चर्चा  की और विचार विमर्श किया। उन्‍होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर के साथ भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर जनपद इकाई, गोरखपुर महानगर इकाई एवं महाराजगंज जनपद के सभी मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों से भी बातचीत की।

prime article banner

इस महामारी का अभी कोई इलाज नहीं

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना आपदा एक वैश्विक आपदा है। हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकारें इस वैश्विक आपदा की स्थिति में पूरी तत्परता के साथ इससे निपटने का कार्य कर रही हैं। साथ ही जन सेवा कार्य में भी लगी हुई है। इस महामारी का कोई इलाज नहीं है। इससे सावधानी ही एक मात्र उपाय है, जिसके लिए हमें खुद के साथ लोगों को भी जागरूक करना होगा।

हर जरूरतमंद तक सहायता जरूरत पहुंचे

उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडलों में प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उनसे विशेष अनुरोध है कि वे अपने अपने मंडलों में यह सुनिश्चित करें कि हर जरूरतमंद तक सरकार और शासन के द्वारा मिल रही सहायता उनको प्राप्त हो। इसके साथ ही साथ मंडल के अन्य वरिष्ठ समाजसेवी, संगठनों के माध्यम से भी वह सहयोग हर जरूरतमंद गरीबों तक पहुंचाना सुनिश्चित कराएं।

संगठन को और प्रभावी बनाने का काम भी शुरू

क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर ने कहा कि सभी मंडल प्रभारी, मंडल के बूथ समितियों के गठन के साथ-साथ बूथ समिति के सदस्यों तथा बूथ अध्यक्षों से टेलिफोनिंग वार्ता अवश्य करेंगे। उन्‍होंने कहा कि काेरोना और लाकडाउन के साथ राहत सामग्री के वितरण पर तो ध्‍यान दिया ही जा रहा है। संगठन को प्रभावशाली ढंग से बनाने का भी काम किया जा रहा है।

गोरखपुर के सभी स्‍थानों पर पहुंच रही है राहत सामग्री

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति भूखा ना रहे, यह सुनिश्चित करने का दायित्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का है। साथ ही संगठन मजबूत हो इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा। गोरखपुर क्षेत्र के प्रत्येक स्थान पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री पहुंचाया जा रही है। इसके लिए समय-समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी हो रही है। लोगों का विश्‍वास सरकार और संगठन के प्रति और मजबूत हुआ है। इसलिए हम सबको और भी मनोयोग से काम करना है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में महानगर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महाराजगंज के जिला अध्यक्ष परदेसी, मंडल प्रभारी गण डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला  सहित तीनों जिलों के मंडल प्रभारी उपस्थित रहे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK