Move to Jagran APP

महराजगंज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तैयारियों को लेकर बैठकें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आठ फरवरी को महराजगंज जिले में आएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:21 AM (IST)
महराजगंज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तैयारियों को लेकर बैठकें
महराजगंज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तैयारियों को लेकर बैठकें

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आठ फरवरी को महराजगंज जनपद में आएंगे। वह जिला कारागार के बगल में धनेवा में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

loksabha election banner

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस संबंध में बैठकें भी की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं को जानकारी भी दी जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने के सिलसिले में ही भाजपा कार्यालय मे पदाधिकारियों और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र ¨सह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को चुनाव के लिए तैयार करने के लिए आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में पार्टी अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए जाएंगे। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राजी ने कहा कि दोनों नेताओं के आगमन की सूचना से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि सम्मेलन में 10 हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों की उपलब्धता व कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, महामंत्री ओमप्रकाश, परदेशी रविदास, अरूणेश शुक्ला, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

भाजपा के नेताओं ने शुक्रवार को धनेवा स्थित कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड स्थल पर पहुंचकर स्थिति को देखा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर अभी से जिम्मेदारों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। सम्मेलन में आने वाले बूथ अध्यक्षों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.