Move to Jagran APP

UP Block Pramukh Chunav 2021: भाजपा विधायक की पुत्रवधू हारीं, सिद्धार्थनगर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी जीतीं

UP Block Pramukh Chunav 2021 Result गोरखपुर ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ रहीं भाजपा विधायक संत प्रसाद की पुत्रवधू चुनाव हार गई। संत प्रसाद खजनी से विधायक हैं। शांति देवी को निर्दल प्रत्याशी प्रभावती ने 21 मतों से हराया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 07:03 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 07:05 PM (IST)
UP Block Pramukh Chunav 2021: भाजपा विधायक की पुत्रवधू हारीं, सिद्धार्थनगर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी जीतीं
गोरखपुर में भाजपा विधायक की पुत्रवधू शांति देवी चुनाव हार गई हैं। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। UP Block Pramukh Election 2021 Result: गोरखपुर के 18 ब्लाकों में भाजपा जीत गई है। खजनी से भाजपा विधायक संत प्रसाद की पुत्रवधू शांति देवी चुनाव हार गईं। दो सीट निर्दल के खाते में गई है। सिद्धार्थनगर के इटवा ब्लाक से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की पत्नी सूर्यमती प्रमुख बनीं हैं। यहां 14 ब्लाकों में से 10 पर भाजपा, दो पर सपा, एक अपना दल और एक निर्दल प्रत्याशी जीता है। देवरिया के 12 ब्लाक में भाजपा जबकि दो-दो में सपा व निर्दल प्रत्याशी जीते हैं। कुशीनगर में 12 ब्लाक प्रमुख भाजपा जबकि दो सपा के जीते हैं। गोरखपुर में भाजपा विधायक की पुत्रवधू की हार को लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

loksabha election banner

महराजगंज में 10 भाजपा और एक-एक सपा व निर्दल प्रत्याशी विजय हुए। बस्ती के 12 ब्लाकों में भाजपा, एक-एक में सपा व निर्दल जीते हैं। संतकबीर नगर में छह सीट भाजपा, जबकि एक-एक सपा और निर्दल के खाते में गई है।

भाजपा व‍िधायक की पुत्रवधू की अप्रत्‍याश‍ित हार

गोरखपुर जिले के उरुवा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ रहीं भाजपा विधायक संत प्रसाद की पुत्रवधू शांति देवी चुनाव हार गई हैं। संत प्रसाद खजनी से विधायक हैं। शांति देवी को निर्दल प्रत्याशी प्रभावती ने 21 मतों से हराया। बड़हलगंज ब्लाक में भी भाजपा प्रत्याशी राजीव पांडेय को 10 वोटों से हराकर निर्दल राम अशीष राय ने जीत हासिल की। बेलघाट में भाजपा की प्रत्याशी पूजा सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी शकुंतला देवी को 32 मतों से हराया। तीन में से दो सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। विजयी प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

17 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं भाजपा प्रत्याशी

गोरखपुर में ब्लाक प्रमुख के 20 में से 17 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी शुक्रवार को ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। दक्षिणांचल के तीन ब्लाकों बेलघाट, उरुवा एवं बड़हलगंज में मतदान की नौबत आई। शनिवार की सुबह 11 बजे से तीनों ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान किया गया। सभी ब्लाकों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। तीन बजे के बाद करीब आधे घंटे में मतगणना पूरी कर ली गई।

यहां जीते भाजपा प्रत्याशी

बड़हलगंज में भाजपा प्रत्याशी राजीव पांडेय को 40 वोट मिले जबकि निर्दल प्रत्याशी राम अशीष राय को 50 वोट मिले और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। यहां कुल 91 में से कुल 90 वोट पड़े थे। रामअशीष राय को स्थानीय बसपा विधायक का भी समर्थन हासिल था। उरुवा ब्लाक में भाजपा विधायक संतप्रसाद की पुत्रवधू एवं भाजपा प्रत्याशी शांति देवी को 40 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी प्रभावती देवी ने 61 वोट हासिल किए।

यहां कुल 101 वोट पड़े थे। बेलघाट में भाजपा प्रत्याशी पूजा सिंह को 64 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी शकुंतला देवी को 32 वोट मिले। यहां कुल 96 वोट डाले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में काफी सतर्कता बरती और किसी भी ब्लाक में एक भी वोट अवैध घोषित नहीं किया गया। ब्लाकों के एआरओ ने प्रत्याशियों के निर्वाचन की घोषणा की।

चौंकाने वाली रही भाजपा विधायक के पुत्र वधू की हार

इस बार ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा के विधायकों एवं पदाधिकारियों का दबदबा नजर आया। उनके प्रभाव वाली 17 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया लेकिन खजनी के विधायक संत प्रसाद अपनी पुत्रवधू को नहीं जिता पाए। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर विधायक ने अपने पुत्रवधू की दावेदारी की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों की बैठक में सार्वजनिक रूप से इस सीट के लिए टिकट मांगा था। विधायक की ओर से पूरी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगाई गई थी। पूरे चुनाव के दौरान उरुवा की सीट चर्चा में रही। विधायक के सामने पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबुझारत दुबे के परिवार ने अपनी समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभावती देवी को चुनाव लड़ाया था। भाजपा समर्थित एक जिला पंचायत सदस्य ने भी उनका साथ दिया। प्रभावती चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। इधर भाजपा विधायक के स्वजन की हार सभी के लिए चौंकाने वाली रही।

ये हैं नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख

ब्लाक : ब्लाक प्रमुख

बेलघाट : पूजा सिंह

उरुवा : प्रभावती देवी

बड़हलगंज : रामअशीष राय

भटहट : रेखा सिंह

ब्रह्मपुर : सुमन यादव

जं. कौड़िया : बृजेश यादव

पिपराइच : जनार्दन जायसवाल

गगहा : शिवाजी चंद

पाली : शशि प्रताप सिंह

कैंपियरगंज : अश्वनी कुमार

चरगांवा : वंदना सिंह

गोला : कुसमावती देवी

खोराबार : शिव प्रसाद जायसवाल

सरदारनगर : शशिकला यादव

सहजनवा :  कंवलदीप

पिपरौली : दिलीप कुमार यादव

खजनी : अंशु देवी

बांसगांव : लालमती

कौड़ीराम : नीता सिंह

भरोहिया : डा. सुनीता सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.