Move to Jagran APP

भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकाली,गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों को साधने की भगवा कोशिशें तेज हो गई हैं। 28 नवंबर को भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में जिले भर के किसानों ने हिस्सा लिया। रैली में किसानों की भीड़ देख भाजपाई गदगद हो उठे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:50 AM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकाली,गिनाई सरकार की उपलब्धियां
बस्‍ती में मालवीय नगर से ट्रैक्‍टर रैली निकालते किसान मोर्चा के कार्यकर्ता। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों को साधने की भगवा कोशिशें तेज हो गई हैं। 28 नवंबर को भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में जिले भर के किसानों ने हिस्सा लिया। रैली में किसानों की भीड़ देख भाजपाई गदगद हो उठे। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहा, रोडवेज तिराहा, रंजीत चौराहा, रौता चौराहा, फौव्वारा चौराहा, कटरा पानी टंकी के पास पुष्प वर्षा कर किसानों का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

राज्‍यमंत्री बोले प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

इस मौके पर आयोजित सभा में राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि किसान सरकार के साथ हैं। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर ईमानदार सोच के साथ कार्य कर रही है। जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि किसान मोर्चे के जरिए यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि कैसे विपक्ष इसे मुद्दा बना कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं संचालित जा रही हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में प्रगति पथ पर अग्रसर है देश

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार के साथ है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने आये हुए सभी किसानों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ शामिल हुए।

यह रहे मौजूद

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दयाशंकर मिश्र विनोद शुक्ल, जगदम्बा सिंह, पवन चौधरी, प्रमोद पाण्डेय, रामभद्र शुक्ल, आलोक पाण्डेय, पवन वर्मा, अवनीश सिंह, वरुण पाण्डेय, वरुण सिंह, जय प्रकाश शुक्ल, दुष्यन्त सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, अजीत शुक्ल, नागेन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्र चौधरी, सीताराम श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह, रविन्द्र गौतम, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्रा, कौशल गुप्ता, रोशन शुक्ला, वशिष्ठ मुनि, घनश्याम तिवारी, सुरेश पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, गौरव मणि त्रिपाठी, उमेश तिवारी, पवन चौधरी, बच्चा लाल चौधरी, पंकज मिश्रा, अजीत शुक्ला, सतीश कुमार राजू, देव दीपक पाण्डेय, कौशल गुप्ता, रमेश तिवारी, रामअचल मौर्य, विष्णु यादव, अरुण चौधरी, प्रिंस उपाध्याय, पंकज सिंह, महेंद्र पाण्डेय, रामनिवास गिरी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.