Move to Jagran APP

गोरखपुर भाजपा की क्षेत्रीय टीम घोषित, छह को छोड़ सभी नए चेहरे Gorakhpur News

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को अपनी नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा कर दी। देर शाम जारी क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची में केवल छह पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है। बाकी सभी को पहली बार क्षेत्रीय टीम का हिस्सा बनाया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 09:57 AM (IST)
गोरखपुर भाजपा की क्षेत्रीय टीम घोषित, छह को छोड़ सभी नए चेहरे Gorakhpur News
भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष डाक्‍टर धर्मेन्‍द्र सिंह ने क्षेत्रीय टीम की घोषणा कर दी है।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को अपनी नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा कर दी। देर शाम जारी क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची में केवल छह पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है। बाकी सभी को पहली बार क्षेत्रीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि जिन छह पुराने चेहरों को टीम में स्थान दिया गया है, उनमें तीन की जिम्मेदारी बदल दी गई है।

loksabha election banner

डा. सत्येंद सिन्हा को फिर मिली क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पुराने चेहरों में सबसे पहला नाम बलिया के देवेंद्र यादव का है। उन्हें इस बार महामंत्री की जगह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा. सत्येंद्र सिन्हा को लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह आशू को नई टीम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

प्रदीप शुक्ला का हुआ प्रमोशन, मंत्री से बनाए गए महामंत्री 

क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला का प्रमोशन करते हुए इस बार उन्हें महामंत्री पद का दायित्व दिया गया है। आजगढ़ के सहजानंद राय एक बार फिर से महामंत्री बनाए गए हैं जबकि क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पद को लेकर पुष्पदंत जैन पर फिर से भरोसा जताया गया है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी को क्षेत्रीय टीम में शामिल करते हुए मंत्री बनाया गया है।

भाजपा के नए क्षेत्रीय पदाधिकारी

उपाध्यक्ष : देवेंद्र यादव, पीएन पाठक, डा. सत्येंद्र सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, विश्वजीताशु सिंह आशु, छट्ठेलाल निगम, साकेत सिंह सोनू, अरविंद जायसवाल।

महामंत्री : सहजानंद राय, सुनील गुप्ता, प्रदीप शुक्ला।

मंत्री : जनार्दन तिवारी, बजरंगी सिंह बज्जू, बीना राय, अखिलेश तिवारी, मोहन चौहान, शिवनाथ चौधरी, मंजू सरोज, हरिचरण कुशवाहा।

कोषाध्यक्ष : पुष्पदंत जैन

सह कोषाध्यक्ष : अनूप किशोर अग्रवाल

कार्यालय मंत्री : सत्येंद्र मिश्र

सह कार्यालय प्रभारी : पंकज जायसवाल

मीडिया प्रभारी : नवीन पांडेय

सह मीडिया प्रभारी : रवि प्रकाश श्रीवास्तव व विनय सिंह ’जेआरएफ’

सदस्य : संजीव राय, अरुण शुक्ला, नेहा मणि आर्य, राजेश पाल चौधरी, अखिलेश राजभर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.