Move to Jagran APP

संतकबीरनगर में भाजपा ने चेहरा तो बदला, मगर जातीय समीकरण साधने की कवायद

धनघटा विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान को गोरखपुर जनपद के खजनी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व में भी हैंसर वर्तमान में धनघटा क्षेत्र से विधायक रहने के बाद श्रीराम चौहान को बस्ती से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया था।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 12:33 PM (IST)
संतकबीरनगर में भाजपा ने चेहरा तो बदला, मगर जातीय समीकरण साधने की कवायद
संतकबीरनगर में भाजपा ने चेहरा तो बदला, मगर जातीय समीकरण साधने की कवायद। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवााददाता। संतकबीर नगर जनपद की तीन सीटों में से दो पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। अभी एक सीट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जारी सूची में भाजपा ने चेहरे तो बदले परंतु जातीय समीकरणों साधने की कोशिश करती नजर आ रही है। पार्टी ने युवा नेताओं के कंधों पर भरोसा जताया।

loksabha election banner

धनघटा से विधायक रहे श्रीराम चौहान को गोरखपुर के खजनी से मिला टिकट

धनघटा विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान को गोरखपुर जनपद के खजनी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि स्थापित नेता होने के कारण पूर्व में भी हैंसर वर्तमान में धनघटा क्षेत्र से विधायक रहने के बाद श्रीराम चौहान को बस्ती से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया था। जीत हासिल करके वह केंद्र की अटल सरकार में मंत्री भी बने थे।

खलीलाबाद में कमल खिलाने वाले जय चौबे बदल चुके हैं पाला

भाजपा ने यहां से उनके स्थान पर गणेश चंद्र चौहान के हाथ में कमल थमाया है। इसी क्रम में देखा जाय तो खलीलाबाद सदर से लंबे अंतराल के बाद कमल खिलाने वाले दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के पाला बदलकर सपा में चले जाने के बाद अनेक प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे। इस सीट पर कुछ और युवा नेता अपनी दावेदारी जता रहे थे। यहां भी भाजपा ने ब्राह्मण के स्थान पर ब्राह्मण चेहरे को तरजीह देते हुए अंकुर राज तिवारी पर दांव लगाया।

मेहदावल सीट को लेकर चल रही कसमकश

अब कसमकश सिर्फ मेंहदावल सीट को लेकर चल रही है। यहां निषाद पार्टी की दावेदारी से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इसी चक्कर में यहां उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने की चर्चा चुनावी चौपालों पर तेज है। आगे क्या होगा यह तो भाजपा के उच्च पदस्थ पदाधिकारी और कमेटी ही जाने पर अब जनपद में भाजपा के टिकट की टिकटिक को लेकर मेंहदावल के चौराहों पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता टकटकी लगाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.