Move to Jagran APP

UP Assembly Elections 2022: बिहार के कैबिनेट मंत्री ने कहा, पार्टी नहीं दुकान चला रहे डा. संजय निषाद

UP Assembly Elections 2022 बिहार के कैबिनेट मंत्री व के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आरक्षण जन चेतना रैली में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डा.संजय निषाद पार्टी नहीं दुकान चला रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:57 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022: बिहार के कैबिनेट मंत्री ने कहा, पार्टी नहीं दुकान चला रहे डा. संजय निषाद
आरक्षण जन चेतना रैली में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी बिहार (वीआइपी) के कैबिनेट मंत्री व के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आरक्षण जन चेतना रैली में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डा.संजय निषाद पार्टी नहीं दुकान चला रहे हैं। निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई व उनके लिए आरक्षण मांगना तो दूर, उन्होंने सिर्फ एक एमएलसी पद पर भाजपा से समझौता कर लिया।

loksabha election banner

वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बोला हमला

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित रैली में कहा कि इसके पहले डा.संजय 2019 में साइकिल पर सवार हो गए। फिर भाजपा से मिल गए और बेटे को सांसद बनवा दिया। तीन से चार विधायक से सिर्फ घर-परिवार चल सकता है, आरक्षण व अधिकार नहीं मिल सकता। उत्तर प्रदेश में इसलिए लड़ाई लड़ रहा हूं, क्योंकि यहां से दिल्ली नजदीक है।

कहा, भाजपा से 50 सीटों पर समझौता करें संजय निषाद, हम उन्हें समर्थन देने को तैयार

उन्‍होंने कहा क‍ि निषाद पार्टी के अध्यक्ष से मेरा सिर्फ यही कहना है कि आप 50 सीटों पर समझौता करिए मैं आपको समर्थन दे दूंगा। गोरखपुर निषादों की राजधानी है और अब इस पर हमें कब्जा करना है। हम निषाद जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैैं। 16 फीसद की आबादी होने के बाद उसके साथ न्याय दोयम दरजे का व्यवहार किया जा रहा है और इसके दोषी स्वार्थ प्रेरित नेता हैं जो केवल अपने परिवार के हित में जुटे हैैं। सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही फूलन देवी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रवक्ता से माफी की भी मांग की।

कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं समाजवादी पार्टी की नीतियां

कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। लोगों को समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को भी बताएं। भाजपा समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों को अपना बता रही है। भाजपा सिर्फ वादे करती रही, लेकिन आज तक धरातल पर कोई नया कार्य नहीं दिखा। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कही। वह खोराबार स्थित देवरिया बाईपास पर अपने स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कहा कि हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा सरकार लोगों से संविधान में दिए गए हक और सम्मान को छीन रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। जनता समय आने पर हिसाब करेगी। इसके पूर्व नगीना प्रसाद साहनी और जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.