Move to Jagran APP

Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021: चुनावी समर में चित हुए भाजपाई दिग्‍गज, महराजगंज के भाजपा सांसद की बहन हारीं

Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021 देवरिया और सिद्धार्थनगर के प्रारंभिक परिणामों में कई सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशी हार गए। सिद्धार्थनगर में जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम आने लगा है। रुझान भाजपा के पक्ष में नहीं है। भाजपा के कई दिग्‍गज चुनाव मैदान में चित हो गए हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 01:50 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 07:11 PM (IST)
Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021: चुनावी समर में चित हुए भाजपाई दिग्‍गज, महराजगंज के भाजपा सांसद की बहन हारीं
पंचायत चुनाव में भाजपा के कई दिग्‍गज चित हो गए हैं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। पंचायत चुनाव में कई जिलों में भाजपाई दिग्‍गज चित हो गए। देवरिया और सिद्धार्थनगर के प्रारंभिक परिणामों में कई सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशी हार गए। सिद्धार्थनगर में जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम आने लगा है। रुझान भाजपा के पक्ष में नहीं है। 45 में 9-10 सीटों पर ही भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त दिख रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी हार चुकी हैं। यह महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी की बहन हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव चुनाव जीत गई हैं। लेकिन अभी जीत को घोषणा होनी बाकी है।सभी ब्लाक से एआरओ प्रपत्र के साथ कलेक्ट्रेट स्थित रिटर्निग आफिसर के पास पहुंच रहे हैं। अभी तक आए परिणाम में कई चौकानें वाले नतीजे सामने आए। धुरंधरों को पराजय का सामना करना पड़ा।

prime article banner

इन्‍हें मिली जीत

सिद्धार्थनगर के वार्ड संख्या एक से भाजपा के बागी प्रत्याशी सबलू साहनी को विजय मिली। इन्हें 5187 मत मिलें हैं। निकटतम प्रत्याशी बैतुल्लाह को 3787 मत मिलें। वार्ड नम्बर दो से सपा समर्थित रमजान अली ने 3517 प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी फिरोज आलम (2519) को पराजित किया। वार्ड तीन से बसपा समर्थित प्रत्याशी जहूर खान ने 12835 मत प्राप्त कर भाजपा के अरुण उपाध्याय (3900) को करीब 8200 मतों से पराजित किया है। यह मतों के हिसाब से जिला पंचायत सदस्य पद पर सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। वार्ड नम्बर सात बढ़नी प्रथम में चौकाने वाला परिणाम आया। यहां कड़े मुकाबले में पूर्व ब्लाक प्रमुख बढ़नी जाकिर हुसैन ने भाजपा समर्थित व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी को पराजित किया है। वार्ड नम्बर आठ बढ़नी द्धितीय से कांग्रेस समर्थित

अब्दुल कलाम ने भाजपा समर्थित

अजय सिंह को पराजित किया है। वार्ड नंबर 43 से बसपा समर्थित सुमित्रा देवी ने 7990 मत प्राप्त कर निकटतम कांग्रेस के दीपक को पराजित किया है। वार्ड नंबर सपा समर्थित रिंधु पासवान ने 3849 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की है। यह भाजपा से कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही की पुत्रवधू हैं। चुनाव से ठीक पहले सपा की सदयस्ता ग्रहण की थीं।

देवरिया में भी भाजपा के दिग्गज हारे

देवरिया में भी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वार्ड नंबर 4 पथरदेवा एवं तरकुलवा आंशिक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुजीत प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। पथरदेवा पूर्वी वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वंदना तिवारी को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम इकबाल यादव की पुत्रवधू शैलजा यादव ने पराजित किया है। उधर, रामपुर कारखाना मत वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धनंजय राव चुनाव हार गए हैं।

इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र जयसवाल वार्ड नंबर 52 देवरिया भटनी आंशिक से चुनाव हार गए हैं। यहां निर्दल धीरेंद्र प्रताप यादव ने जीत दर्ज किया है। गौरी बाजार उत्तरी वार्ड नंबर 17 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बबलू की भाभी भाजपा प्रत्याशी कुमुद सिंह भी चुनाव हार का सामना करना पड़ा है। लाल पूर्वी वार्ड संख्या 35 से भाजपा के प्रत्याशी पुनीत शाही तथा वार्ड संख्या 49 भटनी पूर्वी से श्रीमती मनोरमा सहाय वार्ड संख्या 50 भटनी पश्चिमी से अरुण कुमार सिंह चुनाव हार गए हैं। 

इसी तरह से भागलपुर मध्य वार्ड संख्या 33 से निर्दल प्रत्याशी कुसुम देवी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शांति देवी को पराजित किया है। वार्ड संख्या 14 बैतालपुर मध्य से निर्दल विश्वजीत सिंह में भाजपा प्रत्याशी जितेन सिंह को पराजित किया है। अभी तक आए चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी काफी संख्या में पराजित हुए हैं। निर्दल प्रत्याशियों को मतदाताओं ने तरजीह दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK