Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: पुरुवा बयार में सूख रहा भादो, इस माह नौ द‍िन होगी बार‍िश

​​​​​Gorakhpur Weather News पछुआ हवाओं के चलने व नमी अधिक होने के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान अपने औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन का अधिकतम तापमान भी अपने औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 08:24 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 08:24 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: पुरुवा बयार में सूख रहा भादो, इस माह नौ द‍िन होगी बार‍िश
गोरखपुर में उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भादों में पुरवा बयार व चटख धूप की जुगलबंदी लोगों पर भारी पड़ रही है। अधिक उमस के चलते लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है। हालांकि पुरुवा हवाओं के चलने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान

लगातार पछुआ हवाओं के चलने व वातावरण में नमी अधिक होने के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान अपने औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन का अधिकतम तापमान भी अपने औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 77 व न्यूनतम 71 फीसद रही।

सितंबर में औसत के सापेक्ष अभी सिर्फ 22 फीसद हुई है बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। ऐसे में संभव है कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो जाए। बता दें सितंबर में औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है, लेकिन बीते पांच दिनों में अभी तक सिर्फ 21 फीसद बारिश हुई है।

बता दें सितंबर माह में औसत वर्षा के कुल नौ दिन है। दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस है। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगस्त माह में औसत से अधिक वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.