Move to Jagran APP

चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता,बूथ जीतने का दिया मंत्र

सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता 2022 में फिर से प्रचंड बहुमत की बनेगी भाजपा सरकार

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 11:34 PM (IST)
चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता,बूथ जीतने का दिया मंत्र
चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता,बूथ जीतने का दिया मंत्र

जागरण संवाददाता, बभनान, बस्ती : नगर पंचायत के एक मैरिज हाल में आयोजित गौर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने उत्साहित कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक परिवार के हैं। गिले-शिकवे भुलाकर आने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।

loksabha election banner

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की राज्य में सरकार बनते ही क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए वे बेमेल समझौता करने को तैयार हैं। जनता सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों की चाल से वाकिफ है। दावा किया कि 2022 में भाजपा की फिर से प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी।

डा.धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के विरुद्ध सुनियोजित ढंग से दुष्प्रचार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उनके मंसूबे को असफल कर दें। इसके लिए गांव-गांव, घर-घर जाएं और सरकार की उपलब्धियों और नीतियों से लोगों को अवगत बनाएं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से खुलकर बात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत बनाने के टिप्स भी दिये।

बैठक को भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, विधानसभा प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, कप्तानगंज विधानसभा के विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गौर विजय कसौधन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष विक्रम सिंह ने संबोधित किया। प्रबल मालानी, राधेश्याम कमलापुरी, राजेश कमलापुरी, संतोष शुक्ला, श्याम बहादुर सिंह, आशीष सिंह, सोनू सिंह, रवि सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शिवपुर में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत जागरण संवाददाता, टिनिच, बस्ती: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह का कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष विक्रम सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल तमाम बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। ओम प्रकाश सिंह, बालमुकुंद सिंह, भोला शुक्ल, श्याम नारायण तिवारी, प्रदीप सिंह, आनंद सिंह, गगन सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.