Move to Jagran APP

51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया बांसी का राप्ती घाट

इस आयोजन में सभी संगठनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और शिक्षक संगठनों ने प्रमुख भूमिका निभाई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि राप्ती के पावन घाट पर देव दीपावली का आयोजन शुरू करना समाज के लिए बड़ा संदेश है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM (IST)
51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया बांसी का राप्ती घाट
51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया बांसी का राप्ती घाट

सिद्धार्थनगर: दैनिक जागरण के तत्वावधान में बांसी में राप्ती तट के रानी मोह भक्तघाट पर देव दीपावली धूम धाम से मनाई गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बच्चियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीप सजाए। शाम होते ही घाट 51 हजार दीपों से सजकर तैयार हो गया। हर कोई अपने घरों से दीपक लेकर पहुंचा और दीपदान किया। सभी राजनीतिक दल और संगठनों ने मिलकर दीप जलाए और देखते-देखते घाट रोशनी की चकाचौंध से जगमग हो गया।

loksabha election banner

इस आयोजन में सभी संगठनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और शिक्षक संगठनों ने प्रमुख भूमिका निभाई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि राप्ती के पावन घाट पर देव दीपावली का आयोजन शुरू करना समाज के लिए बड़ा संदेश है। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि जागरण परिवार यह कार्यक्रम प्रति वर्ष करता रहेगा। सांसद जगदंबिका पाल ने राप्ती तट पर देव दीपावली कार्यक्रम करने के लिए दैनिक जागरण के प्रयास की सराहना की और कहा कि जागरण सामाजिक सरोकारों पर निरंतर आगे रहता है। कम समय में बांसी में आयोजन की भव्यता देखने लायक है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन की जितनी भी तारीफ की जाय कम है। सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में दैनिक जागरण हर प्लेटफार्म पर मजबूती के साथ खड़ा दिखता है। इस अवसर पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला, अखिल भारत हिदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास वत्स, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुणा मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जोगिया श्रीष चौधरी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण प्रजापति, ओलिंपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी, कांग्रेस नेता कैलाश पंछी, प्रभात शुक्ला, रंजना मिश्रा, व्यापारी नेता संजय कसौधन, नीतेश पांडेय, सरोज शुक्ला, बिदुमती मिश्रा, टीम समर्पण के सनी उपाध्याय,गोलू, मगन यादव, दीपक, इमरान साहनी, सनी साहनी, राजकिशोर शर्मा, आशुतोष, शालू, कामायनी श्रीवास्तव, सपना कटियार, शैलजा पांडेय, आकांक्षा सचान, कविता रानी, रेनू ,प्रशांत, कपिल धामा, रेनूमणि शुक्ला, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विजय भाष्कर, शशिवाला, सुषमा, बीनू शर्मा, पूर्णिमा मिश्रा, पृथ्वीराज चौहान, अरुण भाष्कर, प्रतिभा त्रिपाठी, कौशल किशोर, हर्षित खन्ना, प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह, रामकरन गुप्ता,पंकज कुमार , धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.