Move to Jagran APP

बड़हलगंज में हुई हत्या का आरोपित मुंबई में गिरफ्तार

बड़हलगंज के मदरहा गांव में हुए श्यामानंद हत्याकांड का आरोपित विनय दुबे मुंबई में गिरफतार हो गया है। पुलिस उसे लेने के लिए यहां से मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 03:00 PM (IST)
बड़हलगंज में हुई हत्या का आरोपित मुंबई में गिरफ्तार
बड़हलगंज में हुई हत्या का आरोपित मुंबई में गिरफ्तार

गोरखपुर : बड़हलगंज के मदरहा गांव में हुए श्यामानंद हत्याकांड के आरोपित विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर उसे यहां लाने के लिए बड़हलगंज पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो गई है। विनय दुबे के मुंबई में होने की सूचना पर बड़हलगंज पुलिस ने उसके विरुद्ध जारी वारंट का हवाला देकर वहां की पुलिस से उसकी गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था।

loksabha election banner

मदरहवां गांव के श्यामानंद और रमेश दुबे के परिवार के बीच भूमि संबंधी विवाद चलता है। इसी विवाद में 16 मई 2018 को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मारपीट में रमेश दुबे और उनके भाई विनय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि इसी दौरान रमेश दुबे ने गोली चला दी। जिससे श्यामानंद की मौत हो गई थी। इस मामले में रमेश दुबे और विनय दुबे के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। मारपीट में घायल रमेश दुबे को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसका भाई विनय तभी से फरार चल रहा था। बड़हलगंज पुलिस को उसके मुंबई के नवी मुंबई और ठाणे में होने की सूचना मिली थी। तब यहां की पुलिस ने मुंबई पुलिस को इस बारे में पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस उसकी काफी तलाश की और अंतत: वह मिल गया। विनय की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने बड़हलगंज पुलिस को सूचना दी। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। विनय को लेने के लिए बड़हलगंज पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.