Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Updates: जनवरी में अप्रैल जैसी धूप का एहसास, 27 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह जनवरी माह के औसत अधिकतम तापमान से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। जनवरी माह का अब तक का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 08:34 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 05:04 PM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: जनवरी में अप्रैल जैसी धूप का एहसास, 27 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
गोरखपुर में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर तक कड़ी धूप की उम्‍मीद है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया है। चटख धूप के चलते लोगों को जाड़े में भी गर्मी का आभास हो रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तो न्‍यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्‍यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह नौ बजे उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवाएं चलेंगी। उसके बाद दक्षिण पश्चिम से दक्षिण उत्‍तर की तरफ हवाएं बहेंगी। इनकी अधिकतम गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह जनवरी माह के औसत अधिकतम तापमान से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।  जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। बता दें 1 से 15 जनवरी के बीच ठंड अपनी चरम पर होती है, लेकिन बीते दो दिनों से लोग गर्म कपड़ों को देखते हुए घबड़ा रहे हैं। कोई सिर्फ फुल शर्ट से काम चला रहा है तो कोई शर्ट के साथ हाफ जैकेट में दिख रहा है।

चटख धूप के चलते बाहर निकलना हो रहा मुश्किल

दिन चटख धूप के चलते लोगों का बाहर बैठना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि शहर के कई घरों में ठंड का लुत्फ लेने के लोग रजाई ओढ़कर पंखा चला रहे हैं। बदले मौसम के चलते सिर्फ अधिकतम तापमान में ही नहीं, बल्कि न्‍यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

83 फीसद रही अधिकतम आर्द्रता

आद्र्रता अधिकतम 83 व न्यूनतम 55 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। बता दें जनवरी माह का औसत न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.