अंजनी कुमार अध्यक्ष व दिव्य प्रकाश बने महामंत्री
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर का वार्षिक चुनाव 2022-23 गुरुवार को कराया गया था। सभी पदों के लिए शुक्रवार को मतगणना हुई। दोपहर तक चले मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।

सिद्धार्थनगर : सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर का वार्षिक चुनाव 2022-23 गुरुवार को कराया गया था। सभी पदों के लिए शुक्रवार को मतगणना हुई। दोपहर तक चले मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। अध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, महामंत्री दिव्यप्रकाश शुक्ल, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद झा, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक अंकित चौधरी, संयुक्त मंत्री सूचना शेषमणि प्रजापति निर्वाचित घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन चन्द्र शुक्ल,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में नफीस हैदर रिजवी व कनिष्ठ कार्यकारिणी में रामनरायन त्रिपाठी, मनीष मणि त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र एवं राजेश कुमार भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव आयुक्त रमेश कुमार पाण्डेय व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने संयुक्त तौर पर बताया कि मतदान में कुल 560 मत पड़े थे। इनमें अध्यक्ष चुने गए अंजनी दुबे ने 238 मत हासिल किया। उन्होंने प्रतिद्वंदी रहे राधेश्याम मिश्र को 114 वोटों से पराजित किया। राधेश्याम को 124 मत मिला। जमील अहमद सिद्दीकी को 54, राम शंकर पाण्डेय को 83, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को 39 मत हासिल हुआ। 13 मत अवैध पाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामचन्द्र चौधरी 57 मतों से विजेता चुने गए। उन्हें 296 मत प्राप्त हुए,जबकि उनके प्रतिद्वंदी जय प्रकाश मिश्र को 239 वोट मिला। 17 मतपत्र रिक्त रहा, वहीं आठ मत अवैध पाए गए। महामंत्री पद पर दिव्य प्रकाश शुक्ल को 233 मत पाकर छह वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे। उनके प्रतिद्वंदी सिद्धनाथ पांडेय को 227, राजेश कुमार मिश्र 87 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद के लिए सच्चिदानंद झा को 220 वोट तथा विजय कुमार शुक्ल को 199 मत प्राप्त हुए। चार मतपत्र रिक्त पाए गए। दो अवैध घोषित किया गया। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद पर अंकित चौधरी ने 282 मत हासिल कर 11 वोटों से जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी रहे अवनीश कुमार द्विवेदी को 271 मत मिला। सात मत अवैध रहा। संयुक्त मंत्री सूचना पद के उम्मीदवार शेषमणि प्रजापति ने 286 मत हासिल कर 22 मतों से जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर सचिन श्रीवास्तव को 264 मत मिला। नौ मत रिक्त रहा। एक मतपत्र अवैध घोषित किया गया। चुनाव अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना शांतिपूवर्क होने पर सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया है।
Edited By Jagran