अनन्या ने किया बस्ती का नाम रोशन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
बस्ती जिले की अनन्या कर्ण ने कला महोत्सव भारत का गौरव (नेशनल लेवल इंग्लिश पोएट्री प्रतियोगिता) किशोर श्रेणी (12- 18 वर्ष) में पहला पुरस्कार जीतकर पूरे देश में बस्ती जिले का मान बढ़ाया है। इस आनलाइन प्रतियोगिता में यूपी की ओर से अनन्या ने प्रतिभाग किया था।
बस्ती, जेएनएन। बस्ती के आंगन में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उनको एक अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है। वैसे तो जिले के छात्र अगल-अगल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं के प्रदर्शन से अक्सर मान बढ़ाते रहते हैं, अब कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बस्ती की बेटी अनन्या कर्ण ने। अपनी बेहतरीन कविता लेखन से पूरे देश में नाम रोशन किया है। आलइंडिया ग्लोरी आफ इंडिया कला महोत्सव में दिल्ली की दिल दहला देने वाली बहुचर्चित घटना निर्भया कांड पर अपनी लेखन कविता के जरिये महिलाओं व छात्राओं के साथ हो रही दुष्कर्ष की घटना को बेबाकी से रखा है।
किशोर वर्ग में अनन्या ने हासिल किया पहला पुरस्कार
अंग्रेजी माध्यम में रखे गए इस कविता ने 12 से 18 आयु वर्ग में खास स्थान हासिल किया है। शहर के ओरीजोत निवासी सेंट बेसिल्स स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा अनन्या कर्ण ने कला महोत्सव भारत का गौरव (नेशनल लेवल इंग्लिश पोएट्री प्रतियोगिता) किशोर श्रेणी (12- 18 वर्ष) में पहला पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा और जनपद गौरव बढ़ाया है। हुलाहुल फाउंडेशन मुंबई की ओर से आयोजित इस आनलाइन प्रतियोगिता में यूपी की ओर से बस्ती से अनन्या ने प्रतिभाग किया था।
आलइंडिया कला महोत्सव में प्रस्तुत किया लेखन कविता
सामाजिक मुद्दा दुष्कर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए 18 दिसंबर 2020 को कविता लेखन प्रेषित किया था। जारी हुई रिपोर्ट में कविता लेखन कंपटीशन में अनन्या को पहला स्थान मिला। अनन्या ने गोल्ड मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र दिया गया है। इस उपलब्धि से जिला इतरा गया है। अनन्या ने जागरण से बातचीत में बताया प्रतियोगिता में अंग्रेजी में लेखन को प्रेषित किया था। यह सफलता पिता एसएस कर्ण कार्यरत इंडिया आयल कंपनी व मां माला कर्ण गृहणी व गुरुजनों को दिया है। इस कविता को बड़े-बड़े फिल्म कलाकारों ने भी सराहा और इस कविता के जरिये संदेश दे रहे हैं।