Move to Jagran APP

Coronavirus Gorakhpur News Updates: देवरिया में मुंबई से आए वृद्ध की क्वारंटाइन सेंटर में मौत

Coronavirus Gorakhpur Updates गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की कोरोना वायरस की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 11:01 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 07:31 PM (IST)
Coronavirus Gorakhpur News Updates: देवरिया में मुंबई से आए वृद्ध की क्वारंटाइन सेंटर में मौत
Coronavirus Gorakhpur News Updates: देवरिया में मुंबई से आए वृद्ध की क्वारंटाइन सेंटर में मौत

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र हरैया बसंतपुर में क्वारंटाइन किए गए कैंसर पीड़ित एक वृद्ध की रविवार की तड़के मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। चिकित्सकों का कहना है कि दाह संस्कार के पहले कोरोना सैंपल लिया जाएगा।

loksabha election banner

मुंबई में चल रहा था इलाज

हरैया बसंतपुर निवासी विश्राम सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल से चल रहा था। बड़े बेटे रविंद्र के साथ दो महीने से विश्राम सिंह मुम्बई में ही रह रहे थे। लेकिन कैंसर के अंतिम स्टेज में होने के चलते चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दे दी। इसके बाद परिजन गांव लेकर सात मई को पहुंचे। जहां ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल ले जोकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद चिकित्सकों ने विश्राम सिंह के साथ ही आधा दर्जन परिजनों को भी क्वारंटाइन सेंटर में रखने की सलाह दी। विश्राम सिंह की मौत हो गई। स्वाथ्स्य केंद्र प्रभारी डा. ओपी सिंह चिकित्सकों के साथ पहुंचे और जांच की। उनका कहना है कि दाह संस्कार के पहले नमूना लिया जाएगा।

विशाखापट्टनम से कोरोना संदिग्ध का शव लेकर आये एम्बुलेंस को बार्डर पर रोका

विशाखापट्टनम से कोरोना संदिग्ध का शव लेकर आये एम्बुलेंस को देवरिया प्रशासन ने जनपद की सीमा पर भागलपुर में रोक लिया। मृतक की पर्ची पर कोरोना लिखा देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कहा जा रहा है कि प्रशासन शव का अंतिम संस्कार भागलपुर में ही कराएगा।

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी एक अधेड़ विशाखापट्टनम में रहते थे। उनको सात मई को वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना की भी जांच कराई गई। उसी रात को अधेड़ की मौत हो गई। सुबह देवरिया जनपद के ही दो उनके साथी एम्बुलेंस से शव  लेकर गांव के लिए चल दिए। एम्बुलेंस भागलपुर चेक पोस्ट पर पहुंचा, जहां पुलिस ने रोक लिया। पर्ची पर कोविड लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीएम, सीओ व चिकित्सक  भी पहुंच गए। चिकित्सक रंजित कुशवाहा का कहना है कि पर्ची पर कोविड लिखा है, इस लिए यह संदिग्‍ध है, सीओ दिनेश सिंह का कहना है कि स्वजनों से बात हुई है। परिजन हृदय रोगी बता रहे हैं। पर्ची पर कोविड लिखे होने के चलते सतर्कता बरती जा रही है। उच्चाधिकारियों का जो आदेश होगा उसका अनुपालन कराया जाएगा।

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में सात नए केस मिले

बस्ती में छह व गोरखपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। दोनों जिलों में मिले ये सभी संक्रमित मुंबई से लौटने वाले हैं। इसी के साथ बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 41 और गोरखपुर में चार हो गई है। बस्ती में संक्रमित पाए गए सभी 28 अप्रैल को यहां पहुंचे थे और सभी को उसी समय क्वारंटाइन करा दिया गया था।

मुंबई के अस्पताल से भागे दो युवक गोरखपुर में पकड़े गए

उधर, मुंबई के अस्पताल से भागे दो युवकों को कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर में पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस ने उनके बारे में जानकारी दी थी। उनके मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर ले रखा था। उनके गोरखपुर पहुंचते ही पुलिस ने दबोच लिया। दोनों को फिलहाल टीवी अस्पताल में क्वारंटाइन कराया गया है। हालांकि थर्मल स्कैङ्क्षनग में उनका तापमान सामान्य मिला है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.