Move to Jagran APP

जेल में बिगड़ी अमरमणि की तबीयत, भेजे गए लखनऊ

अमर मणि त्रिपाठी की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गई। वह उन्यूरो और हृदय रोग से पीड़ित हैं। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 11:14 PM (IST)
जेल में बिगड़ी अमरमणि की तबीयत, भेजे गए लखनऊ

गोरखपुर, जेएनएन। जेल में बंद पूर्व मंत्री अमरमणि की तबीयत बिगड़ गई है। दो दिन से वह न्यूरो और हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित थे। जेल में जांच करने आए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की सलाह पर शुक्रवार को जेल प्रशासन ने इलाज के लिए उन्हें लखनऊ भेज दिया।

loksabha election banner

मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी के साथ गोरखपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जेल में रहने के दौरान पूर्व मंत्री और उनकी पत्‍‌नी को कई बीमारियों ने घेर लिया है। अमरमणि को न्यूरो और ह्दय रोग से जुड़ी शिकायत है। बीआरडी मेडिकल कालेज में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है। कुछ दिनों तक वह मेडिकल कालेज में भर्ती भी रहे। स्थिति में सुधार होने पर एक माह पहले उन्हे जेल में शिफ्ट किया गया। दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अमर मणि त्रिपाठी की लगातार तबीयत बिगड़ती जा रही है। इससे पहले भी कई बार उन्हें मेडिकल कालेज में रखा गया। वह महीनों भर्ती रहे। बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं रहा। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें लखनऊ भेज दिया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि अमर मणि त्रिपाठी को इलाज के लिए केजीएमयू भेजा गया है। चेकअप और डाक्टरी सलाह के बाद वह वापस आएंगे। इस दौरान जरूरत पड़ने पर लखनऊ जेल में उन्हें रखा जाएगा।

आगरा जेल भेज गया दारोगा पासी

गोरखपुर जेल में बंद बदमाश दारोगा पासी को गुरुवार को केंद्रीय कारागार आगरा में शिफ्ट कर दिया गया। प्रशासनिक आधार पर शासन ने उसे केंद्रीय कारागार आगरा भेजने का आदेश दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.