राम मंदिर निधि समर्पण अभियान से जुड़ेंगे सभी जिले : सुभाष Gorakhpur News
संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि प्रांतीय कार्यालय मंदिर निर्माण के संपर्क अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यालय से गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक 20 जिले संपर्क अभियान से जुड़ेंगे। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि यह वर्षों की तपस्या का परिणाम है।
गोरखपुर, जेएनएन। अयोध्या में जन्मभूमि पर होने वाले राम मंदिर निर्माण को लेकर चलाए जा रहे श्रीरामजन्म मंदिर निधि समर्पण अभियान और आगामी अभियानों को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ। उद्धाटन कार्य दिव्य ज्योति संस्थान के स्वामी अर्जुनानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय के हाथों संपन्न हुआ।
संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि प्रांतीय कार्यालय मंदिर निर्माण के संपर्क अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यालय से गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक 20 जिले संपर्क अभियान से जुड़ेंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि वर्षों की तपस्या का परिणाम है कि श्रीराम का भव्य मंदिर मूर्त रूप लेने जा रहा है। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के आर्यनगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और महानगर मातृ शक्ति संयोजिका माया गुप्ता ने कार्यालय पर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गौरी-गणेश की स्थापना की। इस अवसर पर परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन से पूरे परिसर को राममय कर दिया। इस अवसर पर प्रांत अभियान प्रमुख पुर्णेंदु शाही, सह अभियान प्रमुख जगदंबा मल्ल, परमेश्वर, संतोष, अमरजीत, दुर्गेश त्रिपाठी, आत्मा सिंह, संतोष गौतम, अश्वनी ओझा, शिवजी सिंह, उमेश शाही, विष्णु प्रताप सिंह, रणजीत राय बड़े आदि मौजूद रहे।
संपर्क स्थापित कर की संगठनात्मक चर्चा
हिंदू युवा वाहिनी की महानगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने संगठन के संपर्क-संवाद अभियान के तहत ने लच्छीपुर वार्ड प्रभारी गोलू जायसवाल और आर्यनगर वार्ड अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के घर जाकर संपर्क किया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस अभियान में अबतक वार्ड अध्यक्ष ईश्वर निषाद, रामानंद चैहान, शशांक वर्मा व दीपू पंडित, वार्ड मंत्री दीपक वर्मा, मंडल मंत्री सोनू विश्वकर्मा व संदीप चैधरी, वार्ड प्रभारी मनोज गुप्ता से महानगर पदाधिकारी संपर्क स्थापित कर चुके हैं। यह अभियान महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। संपर्क करने वालों में महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू, सह संयोजक पवन त्रिपाठी, राजेश सोनकर, उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, वीर सिंह सोनकर, महामंत्री संजय शीलांकुर, मंत्री अश्वनी सिंह आदि शामिल हैं।