कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, पैसे से नहीं, परिश्रम से मिलता है सम्मान
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मेले के माध्यम से लोगों को मिल रहा है। प्रदेश में दो करोड़ 55 लाख किसानों के खाते में 35791 करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि दिया गया है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता : उप्र के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मेले के माध्यम से लोगों को मिल रहा है। प्रदेश में दो करोड़ 55 लाख किसानों के खाते में 35791 करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि दिया गया है। पैसे से नहीं, परिश्रम से सम्मान मिलता है।
प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे सूर्यप्रताप शाही
शाही देवरिया के विकास खंड परिसर में आयोजित एक दिवसीय जन कल्याणकारी मेला व प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि क्षेत्र में 22 ओवरहेड टैंक, 12 शवदाह गृह, 350 करोड़ की लागत से क्षेद्ध में सड़कें बनाई गई है।
किसानों की खुशहाली और विकास के लिए किया जा रहा काम
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उसे बिना बिचौलियों के धरातल पर उतारा जा रहा है। सरकार किसानों की खुशहाली और विकास के लिए काम कर रहा है। जनता को अब जिले पर जाने की जरुरत नहीं है।
चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण करेंगे आला अधिकारी
आला अधिकारी चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुन उसका निस्तारण करेंगे। किसानों के कर्ज माफी से लेकर गरीब बच्चों के मन से ही हीन भावना निकालने का काम भाजपा सरकार ने स्कूलों का कायाकल्प के माध्यम से किया है। इस दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, गन्ना, सहकारिता, ङ्क्षसचाई, परियोजना नेडा, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विद्युत विभाग, एलडीएम, स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का कृषि मंत्री ने अवलोकन किया।
कृषि कल्याण केंद्र का किया लोकार्पण
इस दौरान कृषि मंत्री ने कृषि कल्याण केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी, उप कृषि निदेशक डा.आशुतोष कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, रतन शंकर ओझा, सीता राम यादव, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापति, प्रधान संघ अध्यक्ष जमुना शरण मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।