Move to Jagran APP

दिल्ली की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, घर-घर जाकर गिनाएंगे दिल्ली सरकार की खूबियां Gorakhpur News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लडऩे के एलान के बाद पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गई है। जिले में सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है जिन्हें जनवरी से आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 07:46 PM (IST)
दिल्ली की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, घर-घर जाकर गिनाएंगे दिल्ली सरकार की खूबियां Gorakhpur News
आम आदमी पार्टी के झंडे का फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी। आमजन को पार्टी से जोडऩे के लिए दिल्ली में चल रही मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा, राशन की होम डिलेवरी समेत सभी योजनाओं के बारे में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे। इसके अलावा दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को भी पार्टी से जोड़ेगी। पार्टी ने दिसंबर-21 से पहले बूथ स्तर तक संगठन तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दूसरे प्रदेशों के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मदद ली जाएगी।

loksabha election banner

सक्रिय सदस्‍यों की तैयार हो रही सूची

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लडऩे के एलान के बाद पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गई है। जिले में सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है जिन्हें जनवरी से आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से कैसे जोड़ा जाएगा इस बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पुराने एवं नए ढर्रे का मिलाजुला रोडमैप तैयार होगा। हर दो माह में जिला स्तर पर वर्कशाप होगा जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक एवं दूसरे प्रदेश के पदाधिकारी प्रशिक्षण देेने आएंगे।

इनको बनाया जाएगा सक्रिय सदस्‍य

इसके अलावा असंगठित क्षेत्रों के लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। डाक्टरों, वकीलों, शिक्षकों एवं कर्मचारी संगठनों तक पार्टी अपनी नीतियों को पहुंचाएगी। साथ ही भाजपा, सपा, बसपा एवं कांग्रेस की नीतियों में यकीन न रखने वालों को सक्रिय करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव जायसवाल ने बताया कि मिशन-2022 की तैयारियां 20 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। फिलहाल जिले में छह हजार सदस्य हैं जिनकी संख्या अगले वर्ष दिसंबर तक पचास हजार करनी है। पार्टी मुख्यालय की ओर से जो रैडपैम तैयार होगा उसी के अनुसार फील्ड में काम किया जाएगा। कौन-कौन से मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है यह पार्टी मुख्यालय से तय होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.