Move to Jagran APP

गोरखपुर में 14 साल के छात्र को लेकर एक माह तक फरार हो गई थी तीन बच्‍चों की मां Gorakhpur News

कैंपिरयर गंज थाना क्षेत्र के एक गांव से माह भर पूर्व एक महिला गांव के एक किशोर के साथ भाग निकली थी। बाद में किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इस बीच पता चला कि महिला पार्क के पास मौजूद है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 02:39 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 05:45 PM (IST)
गोरखपुर में 14 साल के छात्र को लेकर एक माह तक फरार हो गई थी तीन बच्‍चों की मां Gorakhpur News
महिला की गिरफ्तारी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। सातवीं में पढऩे वाले 14 वर्षीय एक छात्र के साथ फरार हुई तीन बच्‍चों की मां को सुबह वन पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। महिला को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। कैंपिरयर गंज थाना क्षेत्र के एक गांव से माह भर पूर्व एक महिला गांव के एक किशोर के साथ भाग निकली थी। बाद में किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इस बीच पता चला कि महिला वन पार्क के पास मौजूद है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। किशोर को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया है।

loksabha election banner

दुष्कर्म व दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

दुष्कर्म व दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने कैंट थाना पुलिस को पीडि़ता के पति, देवर व ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।

पीडि़ता ने न्यायालय में संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी पति चंद्रप्रकाश यादव, देवर पप्पू व ससुर बहरैची के विरुद्ध वाद दाखिल किया था। पीडि़ता का कहना था कि उसकी शादी 10 मई 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर व देवर दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करने लगे। उन्होंने पेट में पल रहे ब'चे का भी गर्भपात करा दिया। पति व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और 9 जून 2019 को सुबह आठ बजे उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गए।

महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

महिला की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने शुक्रवार को उसके रिश्तेदार कुसम्ही बाजार निवासी सूरज जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज किया। आरोपित की तलाश चल रही है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि अक्टूबर 2019 में वह सूरज जायसवाल के कुसम्ही स्थित घर में रूककर इलाज करा रही थी तब एक दिन अकेला पाकर सूरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोप है कि उसने दुष्कर्म का फोटो भी बना लिया। फोटो वायरल करने व पति तथा बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।शहर के अलावा कुशीनगर के होटलों में ले जाकर मनमानी किया।ब्लैकमेल करके उसने कई बार में लाखों रुपये ले लिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.