तीन दिन में पकड़े गए 22 छुट्टा पशु
गोरखपुर: महानगर को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है। तीन दिनो
गोरखपुर: महानगर को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है। तीन दिनों में 22 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया।
पिछले छह माह में कुल 847 छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ा गया। इनमें 705 पशुओं के शहर से दूर छोड़ा गया, जबकि 108 पशुओं को निचलौल के मधवलिया गो-सदन भेजा गया। फर्टिलाइजर स्थित काजी हाउस में भी 34 पशु रखे गए हैं। इस दौरान सड़क पर पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले पशुपालकों से 47,490 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
बहुत दिनों से नगर निगम छह माह में पकड़े गए 847 छुट्टा पशुओं के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन उसका बहुत असर दिखने को नहीं मिल रहा है। निगम के सामने पकड़े गए पशुओं को रखने की चुनौती है। पशुओं के लिए बड़ा और स्थायी जगह न होने के कारण अधिकतर पशुओं को शहर के दूर ले जाकर छोड़ दिया जाता है, इनमें बहुत से शहर में वापस आ जाते हैं।
सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ल ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पशुओं की रखने की उचित व्यवस्था अभी नहीं है, इसलिए बहुत से पशुओं को पकड़कर शहर से बाहर छोड़ा जा रहा है। महेवा मंडी के पीछे कन्हैया गो-सदन बनने के बाद इस समस्या से निजात मिल जाएगी।