Move to Jagran APP

नगर निकाय और पंचायती राज विभाग में भेजेे जाएंगे जल निगम से 653 कर्मचारी

प्रदेश में जल निगम के फील्ड कर्मचारियों की संख्या 5327 है। गोरखपुर जिले में फील्ड कर्मचारियों की संख्या 109 है। केंद्र सरकार ने हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना का शुरू की है। इस योजना के लिए कर्मचारियों की जरूरत है।

By Satish chand shuklaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 02:56 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:03 PM (IST)
नगर निकाय और पंचायती राज विभाग में भेजेे जाएंगे जल निगम से 653 कर्मचारी
कर्मचारियों को दूसरे विभाग में समायोजित करने के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। जल जीवन मिशन को अब जल निगम के फील्ड कर्मचारी भी रफ्तार देंगे। जल निगम के गोरखपुर क्षेत्र (गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद और गोंडा मंडल) के 16 जिलों के 653 फील्ड कर्मचारियों को अब पंचायती राज विभाग और नगर निकायों में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए जल निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने अपर मुख्य सचिव पंचायती राज और स्थानीय निकाय के निदेशक को पत्र लिखा है।

loksabha election banner

प्रदेश में जल निगम के फील्ड कर्मचारियों की संख्या 5327 है। गोरखपुर जिले में फील्ड कर्मचारियों की संख्या 109 है। केंद्र सरकार ने हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना का शुरू की है। इस योजना के लिए भारी संख्या में मैकेनिकों और अन्य कर्मचारियों की जरूरत है। जल निगम के फील्ड कर्मचारियों में शामिल मैकेनिक, हेल्पर और चौकीदार को इस योजना से जोडऩे के लिए काफी समय से प्रस्ताव बनाया गया था।

गोरखपुर क्षेत्र में हैं 16 जिले

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, आंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, देवीपाटन, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती शामिल हैं।

जल निगम कर्मियों को मिला वेतन

छह महीने से वेतन न मिलने से परेशान जल निगम कर्मियों को एक महीने का वेतन दिया गया है। साथ ही पेंशनरों के खाते में एक महीने की पेंशन भेजी गई है। कर्मचारियों ने बताया कि सितंबर 2020 का वेतन व पेंशन मिला है। अभी पांच महीने का वेतन व पेंशन बकाया है।

इन विभागों में हैं फील्ड कर्मचारी

जल निगम के दशम खंड, प्रकल्प खंड, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और विद्युत यांत्रिक कार्यालय में फील्ड कर्मचारी तैनात हैं।

जल निगम कर्मियों का क्रमिक अनशन जारी

वेतन, पेंशन, सातवां वेतनमान, मृतक आश्रित कोटे में भर्ती आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। जल निगम के दशम खंड कार्यालय के सामने मधुसूदन शुक्ल, दर्शन प्रसाद, हरिश्चंद्र यादव, अशोक कुमार, सत्येंद्र कुमार शर्मा अनशन पर बैठे। इस दौरान रामेश्वर प्रसाद, वीपी सिंह, तेज प्रकाश, शिव नारायण यादव, रंजन श्रीवास्तव, रवि प्रताप पांडेय, योगेश कुमार पांडेय, अमरनाथ त्रिपाठी, नितेश कुमार नायक, कामेश्वर श्रीवास्तव, दिनेश्वर प्रसाद ओझा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.