Move to Jagran APP

53 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई बढ़ी

गोरखपुर: गोरखपुर परिक्षेत्र की पांच चीनी मिलों (बभनान, वाल्टरगंज, रुधौली, गड़ौरा व सिसवा बाजा

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 May 2018 01:35 AM (IST)Updated: Sat, 05 May 2018 01:35 AM (IST)
53 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई बढ़ी
53 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई बढ़ी

गोरखपुर: गोरखपुर परिक्षेत्र की पांच चीनी मिलों (बभनान, वाल्टरगंज, रुधौली, गड़ौरा व सिसवा बाजार) ने पिछले वर्ष (2016-17) की तुलना में इस वर्ष 53 लाख क्विंटल गन्ना ज्यादा पेरा है। यह जानकारी गोरखपुर परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरबी राम ने दी। वह शुक्रवार को कूड़ाघाट में गन्ना विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में पांच चीनी मिलों ने 187 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की थी। इस बार इसमें वृद्धि हुई है। जो सुखद है। अप्रैल में खत्म हुए सत्र में 239 लाख क्विंटल पेराई हुई है। अभी बभनान चीनी मिल चल रही है, जिससे मात्रा बढ़ने की उम्मीद है।

prime article banner

डॉ. आरबी राम ने कहा कि चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसानों को परेशानी न हो। गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि गन्ने की उन्नत प्रजातियों, ट्रेंच विधि से बोआई करने व गन्ने की वैज्ञानिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में गन्ना विकास प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में 97 लाख और देवरिया में चार लाख क्विंटल गन्ना की आपूर्ति बढ़ी है। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर वीपी सिंह, डीसीओ देवरिया खुशीराम, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

इन मिलों पर है बकाया

बभनान- 8370.39 लाख

वाल्टरगंज- 2080.14 लाख

रुधौली- 10435.91 लाख

गड़ौरा- 5470.20 लाख

सिसवा- 2886.98

कुल- 29243.62 लाख

इतने स्थानों पर होगी प्रशिक्षण गोष्ठी

गोरखपुर- 35

देवरिया- 10

महराजगंज- 12

कुशीनगर- 30

संतकबीरनगर- 6

सिद्धार्थनगर- 5

बस्ती- 30

नोट- निर्माणाधीन चीनी मिल पिपराइच और मुंडेरवा में क्रमश: 20-20 गोष्ठियां होंगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.