प्रशिक्षण लेने पश्चिम उत्तर प्रदेश से आए 45 किसान
गोरखपुर: पूर्वाचल में गन्ना विकास, चीनी उद्योग और गन्ने की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेने के
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 01:05 AM (IST)
गोरखपुर: पूर्वाचल में गन्ना विकास, चीनी उद्योग और गन्ने की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 किसान गुरुवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे। किसानों को पिपराइच के एक स्कूल में ठहराया गया है।
उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को पिपराइच स्थित संस्थान में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान गन्ना शोध संस्थान सेवरही भी जाएंगे और प्रगतिशील गन्ना किसानों से मुलाकात करेंगे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, शामली, बुलंदशहर आदि के किसान गन्ने की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण भी लेंगे।
(वि.)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें